सूरत

कोर्ट में विवाहिता का बयान दर्ज, डॉक्टर को जेल भेजा

चैकअप के दौरान बलात्कार का मामला
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 12:08 PM IST
patrika
कोर्ट में विवाहिता का बयान दर्ज, डॉक्टर को जेल भेजा

सूरत. चैकअप के दौरान बलात्कार के मामले में बुधवार को कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत विवाहिता का बयान दर्ज किया। आरोपी डॉक्टर प्रफुल दोषी का रिमांड पूरा होने पर उसे न्यायिक हिरासत में लाजपोर जेल भेज दिया गया।
अठवा लाइंस थाने के जांच अधिकारी ने चीफ कोर्ट में धारा 164 के तहत विवाहिता का बयान दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की थी। इसे चीफ कोर्ट ने महिला न्यायाधीश को स्थानांतरित कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को विवाहिता कोर्ट में पेश हुई और न्यायाधीश के समक्ष बयान रिकॉर्ड करवाया। नानपुरा के मी एंड मम्मी अस्पताल के संचालक डॉ. दोषी पर २८ वर्षीय विवाहिता ने चैकअप के दौरान बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक विवाहिता आइवीएफ ट्रीटमेंट के लिए ४ सितम्बर को अपने पति के साथ अस्पताल गई थी। चैकअप के दौरान दोषी ने उसे इंजेक्शन देकर जान से मारने की धमकी दी और बलात्कार किया। विवाहिता ने इस बारे में परिजनों को बताया और पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

कड़ी कार्रवाई की मांग


सूरत. अखिल गुजरात प्रजापति संघ ने बुधवार को जिला सेवा सदन में दुष्कर्म के आरोपी डॉ. प्रफुल दोषी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला


सूरत. उधना क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या ग्यारह हो गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उधना क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। अब तक मिले 11 पॉजिटिव मरीजों में से सात अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से दो वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को एक मरीज को छुट्टी दे दी गई।

Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार