सूरत

surat news : पूर्व पार्षद छाया भुवा के दो पुत्रों समेत तीन जनें गिरफ्तार

- सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 20 जनों से की थी 47.38 लाख की ठगी
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2024, 9:03 PM IST
surat news : पूर्व पार्षद छाया भुवा के दो पुत्रों समेत तीन जनें गिरफ्तार
surat news : पूर्व पार्षद छाया भुवा के दो पुत्रों समेत तीन जनें गिरफ्तार

सूरत. महानगर पालिका व पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 20 जनों के साथ 47.38 लाख रुपए की ठगी के मामले में उधना पुलिस ने पूर्व पार्षद छाया भुवा के दो पुत्रों समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस के मुताबिक लंबे हनुमान रोड समर्पण अपार्टमेंट निवासी राहुल भुवा (37) व नीरव भुवा (35) ने उधना विकासनगर निवासी हेमंत चौहाण (45) के साथ मिल कर नियोजित साजिश के तहत 20 जनों के साथ ठगी की थी। उधना सिलीकॉन शॉपर्स में कार्यालय चलाने वाले राहुल ने 2021 में जैनिश नामक युवक को सूरत महानगर पालिका में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।

उन्होंने जैनिश से इस काम के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। इसी तरह तीनों आरोपियों ने शेष 19 जनों को भी अपनी पहचान के दम पर सूरत महानगर पालिका व पुलिस विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर टुकड़ों में उनसे भी करीब 42 लाख 88 हजार रुपए ले लिए थे।

कुछ समय बाद उन्होंन सभी को फर्जी कॉल लेटर बना कर दिए थे, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। सूरत महानगर पालिका व पुलिस विभाग में पुष्टी करने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने आरोपियों से संपर्क कर अपने रुपए वापस मांगे लेकिन आरोपी उन्हें आचार संहिता लागू होने से लेकर विभिन्न तरह के बहाने बना कर टालते रहे।

रुपए नहीं लौटाने पर जैनिश समेत अन्य पीडि़तों ने तीनों के खिलाफ उधना थाने में लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर उधना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आणंद से राहुल व उसके बाद में सूरत में ही छिपे नीरव व हेमंत चौहाण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पहले भी पकडा जा चुका है नीरव

पुलिस ने बताया कि वराछा भगुनगर में रहने वाले नीरव के खिलाफ 2015 में भी सरथाणा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरथाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी।

Updated on:
7 Jan 2024, 9:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार