सूरत

श्रमिक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश

खाना खाने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 1:16 PM IST
file
श्रमिक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश

सूरत. रिंगरोड पर टोरंट पावर हाउस के निकट शुक्रवार रात हुई एक श्रमिक की हत्या के मामले में सलाबतपुरा पुलिस ने दो जनो को गिरफ्तार किया है तथा उनके एक फरार साथी की खोज शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक वी.जे.चौधरी ने बताया कि सलाबतपुरा अनवर नगर निवासी सलीम उर्फ बिच्छू पठान (48), नवा कमेला राजुनगर निवासी इर्शाद उर्फ ड्राइवर सैयद (40) ने अपने फरार साथी सिंकदर के साथ मिल कर शुक्रवार को रईस बेग उर्फ सईद बेग की हत्या की थी। कपड़ा बाजार में होटलों पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाला रईस बेग शुक्रवार रात तीनों आरोपियों के साथ उमरवाडा पॉवर हाउस के निकट खाना खाने के लिए बैठा था। उस दौरान सामान्य बात को लेकर उनमें विवाद हुआ और तीनो लकड़ी मोटे तने से उसके सिर तथा गले के हिस्से पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत ह गई। हत्या के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। शनिवार सुबह पुलिस को पॉवर हाउस के सामने से रईस का शव बरामद हुआ था।

शुरू में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी लेकिन बाद में लोगो ने उसे पहचान लिया। पूछताछ में उसके तीनों मित्रों के बारे में पता चलने पर पुलिस ने उनकी खोज खबर ली। संदेह के आधार पर पुलिस ने सलीम व इर्शाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लेकिन सिकंदर का कोई अता पता नहीं चल पाया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर उसकी खोज शुरू कर दी है।

पुलिस की धौंस जमा कर छीनते थे मोबाइल-रुपए

आम लोगों पर पुलिस की धौंस जमा कर जबरन मोबाइल और रुपए छीनने वाले एक युवक को खटोदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक पांडेसरा पीयुष प्वॉइंट की सीतानगर सोसायटी निवासी प्रकाश सिंह (24) कुछ समय से अपने साथी सूरज के साथ सक्रिय था। दोनों चौराहे पर खड़े हो जाते थे तथा वाहन चालकों को रोक कर पुलिस केस में फंसाने की धमकी देते थे।

फिर उनसे जबरन मोबाइल फोन और रुपए ले लेते थे। बिहार के आरा जिले के ननौर गांव के मूल निवासी प्रकाश के बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में उसने दो दिन पहले अपने साथी सूरज के साथ खरवरनगर सर्किल पर दो युवकों को डरा-धमका कर उनसे मोबाइल लेना कबूल किया है। बरामद मोटर साइकिल भी कुछ समय पहले चुराई गई थी।

Published on:
Also Read
View All
चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी

Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार