सूरत

महिलाओं ने रखे विचार, बेटियों को मिली छात्रवृति

- एससीएल फाउन्डेशन

less than 1 minute read
Feb 13, 2019
file
महिलाओं ने रखे विचार, बेटियों को मिली छात्रवृति

सूरत. एससीएल फाउन्डेशन भारत द्वारा महिला सशक्तिकरण के उदेश्य से रविवार को भटार रोड स्थित संस्कार भवन में 'मुझे पंख दे दोÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. जीविशा सारस्वत, विनीता सारस्वत, इंदिरा पंडित, कृतिका ने बालिका शिक्षा, समाजिक एकता व संस्कारों के सिंचन समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पांच होनहार बेटियों सूरत की योगिता को ५८ हजार रुपए, बामनवाली की रवीना, फतेहपुर की नीलिमा, पूणे की अक्षता व जयपुर की रेखा को दस दस हजार रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। प्रदेश प्रभारी मदन सारस्वत ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जी डी सारस्वत को प्रदेश अध्यक्ष व भेरूलाल ओझा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।


लता आभानी का सम्मान


सूरत. ट्रैफिक अवेयरनेस वीक के दौरान किए गए जागरुकता प्रयासों के लिए शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा ने लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी की अध्यक्ष लता आभानी का सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह में दिया गया।

Published on:
13 Feb 2019 01:21 pm