महान नदी की बह चुकी Bridge के स्थान पर अब बनेगा रपटा

लोक निर्माण विभाग के स्वास्थ्य सचिव ने सरगुजा व बलरामपुर जिले में बाढ़ से बह गए व क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण, अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर रपटा बनाने की दी स्वीकृति
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2016, 5:22 PM IST
PWD secretary inspection
PWD secretary inspection
अंबिकापुर.
अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महान नदी स्थित पुल 10 दिन पूर्व आफत की बारिश में बह गया था। इसके बाद से इस मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद है। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान इस मार्ग पर रपटा बनाए जाने की स्वीकृति दी है ताकि जल्द से जल्द आवागमन शुरू हो सके।


लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर-बनारस रोड पर स्थित सोनगरा, महान नदी के क्षतिग्रस्त पुल तथा रामानुजगंज रोड पर स्थित गेउर नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान सरगुजा संभाग के कमिष्नर टीसी महावर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


जैन ने बताया कि महान नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। इसी बात को दृष्टिगत रखकर महान नदी पर रपटा निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि रपटा निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं। रपटा निर्माण कार्य सीएसआर मद से किया जाएगा।


प्रमुख सचिव ने बताया कि अम्बिकापुर से रामानुजगंज रोड के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है, अतएव इस सड़क तथा पुल-पुलियों का विकास राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुसार किया जायेगा। इस हेतु इसी वर्ष डीपीआर तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।


जैन ने बताया कि अम्बिकापुर के रिंग रोड के मरम्मत कार्य किया जा रहा है। रिंग रोड में स्थित पाईप लाइन एवं अन्य कनेक्शन को दृष्टिगत रखकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हंै।


प्रतापपुर मार्ग का काम जल्द होगा शुरू

प्रमुख सचिव ने बताया कि अम्बिकापुर से प्रतापपुर रोड का निर्माण कार्य सड़क विकास निगम द्वारा शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। इसकी सारी प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Published on: