Om Banna Temple क्या आपने राजस्थान के एक अनोखे मंदिर के बारे में सुना है, अगर नहीं तो यहां जाने न देवी न देवता बल्कि बुलेट बाइक की होती हैं पूजा आइए जानते हैं इस मंदिर चमत्कारी मंदिर के बारे में..
Om Banna Temple: भारत के मंदिरों में अब तक आपने देवी-देवताओं की पूजा होते देखी होगी, लेकिन आपने राजस्थान का ऐसा मंदिर नहीं देखा होगा, जहां एक बुलेट बाइक की पूजा होती है। तो आइए जानते हैं इस अनोखे मंदिर के बारे में..
राजस्थान के पाली जिले के पास बना यह मंदिर काफी मशहूर है, लेकिन आज भी कई लोग इस चमत्कारी मंदिर के बारे में नहीं जानते हैं। जो कि बुलेट बाबा के नाम से मशहूर हैं। इसके साथ ही भारत में लोगों की अपनी अलग ही आस्था है। कोई पत्थर में भगवान ढूंढ लेता है तो कोई पौधे या जानवर के आगे सिर झुकाता है।
राजस्थान में एक ऐसी जगह है ,जहां लोग किसी मूर्ति की नहीं बल्कि एक बाइक की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं इस चमत्कारी मंदिर के बारे में कि इस बाइक में ऐसा क्या है और इसके पीछे की कहानी क्या है, जिसकी वजह से लोग इस कई साल पुरानी बाइक को पूजते हैं और लोग इस बाइक में भगवान को खोज रहे हैं।
यह मंदिर राजस्थान के जोधपुर-पाली हाइवे से 20 किलोमीटर दूर है। पाली शहर के पास स्थित चोटिला गांव में है। जहां बुलेट वाले बाबा ओम बन्ना (Om Banna Temple) विराजमान हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के नाम पर चोटिला गांव में बनाया गया था। जिनकी करीब 30 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से लेकर आज तक लोग इस मंदिर में रखी बुलेट बाइक की पूजा करते हैं।
कई साल पहले 1988 में पाली के रहने वाले ओम बन्ना (Om Banna Temple) अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे और रास्ते में एक दुर्घटना हो गई। इसी दुर्घटना के साथ उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट के बाद इस बाइक को घर भी ले जाया गया था। लेकिन यह बाइक वहां से गायब हो गई। इसके बाद वो बाइक दुर्घटनास्थल पर मिली , जहां ओम बन्ना का एक्सीडेंट हुआ था।
इसके बाद फिर इस बाइक को थाने ले जाया गया और फिर ये बाइक वापस उसी स्थान पर आ गई। कहा जाता है कि ऐसा कई बार हुआ। इस बुलेट बाइक को पुलिस ने चैन से भी बांध दिया था। लेकिन फिर भी यह बाइक थाने से गायब हो गई। इसके बाद इसे चमत्कारी माना गया और उस बाइक को उसी स्थान पर रख दिया गया। तब से लेकर आज तक लोग इस बुलेट बाइक की पूजा करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जो लोग इस मंदिर में जाते हैं उनकी हर एक मनोकामनां पूरी होती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।