Tennis News

टेनिस सुंदरी सेरेना अब इंटरनेट की सनसनी, बेटी ओलंपिया संग मचा रहीं धमाल

-सोशल मीडिया पर छाईं रहतीं मां-बेटी-एक जैसी ड्रेस से खींचती हैं फैंस का ध्यान
2 min read
• •
Updated: 8 May 2021, 9:04 AM IST
serena_williams.jpg

नई दिल्ली। विश्व की पूर्व नंबर वन टेनिस प्लेयर Serena Williams इन दिनों इंटरनेट की सनसनी बनी हुई हैं। कारण उनका खेल नहीं बल्कि बेटी ओलंपिया (Olympia) है जिसको लेकर अक्सर वे सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती है। खास बात यह है कि सेरेना बेटी ओलंपिया (3) को हर वो ड्रेस पहनाती हैं जो वो खुद पहनती हैं। मां-बेटी की ये एक जैसी ड्रेस इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं।

डॉल भी नजर आई पिंक स्विम सूट में
हाल ही उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट इसलिए चर्चा में आ गया क्योंकि इस बार सेरेना और ओलंपिया ही नहीं बल्कि ओलंपिया की बेबी डॉल क्यूइक्यूइ भी पिंक स्विम सूट में नजर आईं। सेरेना इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा मजेदार है नाइकी ने स्विमसूट सिर्फ ओलंपिया के लिए ही नहीं बल्कि डॉल क्यूइक्यूइ के लिए भी बनाया है।

हर जगह एक जैसी ड्रेस
जानकारी के अनुसार सेरेना और उनकी बेटी प्राय: एक जैसी ड्रेस में नजर आती हैं। चाहे वह घर पर हो, या किसी पार्टी में या फिर टेनिस कोर्ट हो अथवा स्वीमिंग पूल जो ड्रेस मम्मी सेरेना पहनती हैं उसी ड्रेस में बेटी ओलंपिया भी दिखती हैं। वैसे तो सेरेना विलियम्स को उनके करोड़ों फैन्स फॉलो करते हैं। लेकिन जो बात ओलंपिया के फॉलो करने से बनती है वह तो अलग ही अहसास देती है।

Published on: