10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Djokovic vs Sinner LIVE Streaming: दोनों के बीच होती होगी कांटे की टक्कर, यहां देखें विंबलडन का सेमीफाइनल मुकाबला

जोकोविच 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे, जबकि सिनर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और दूसरा विंबलडन खिताब अपने नाम करना चाहेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 10, 2026

Novak Djokovic vs Jannik Sinner

यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच (Photo - IANS)

Djokovic vs Sinner LIVE Streaming Wimbledon 2026: विंबलडन 2026 में पुरुष सिंगल्स का सबसे रोमांचक मुकाबला आज यानी शुक्रवार 10 जुलाई को खेला जाएगा। 24 ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच 25वें खिताब की तलाश में डिफेंडिंग चैंपियन जानिक सिनर से भिड़ेंगे। ये मुकाबला सेंटर कोर्ट पर खेला जाएगा। पिछले साल भी दोनों दिग्गज सेमीफाइनल में भिड़े थे। ऐसे में यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है।

मैच कब और कहां?

  • समय: मैच भारतीय समय अनुसार शुक्रवार 10 जुलाई को रात करीब 9:00 बजे शुरू होगा
  • मैदान: यह मुक़ाबला लंदन के सेंटर कोर्ट में खेला जाएगा।

भारत में कहां देखें?

  • टीवी पर: विंबलडन के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: विंबलडन की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

जोकोविच ने ऐसे जीता क्वार्टर फ़ाइनल

विंबलडन के इतिहास के सबसे लंबे क्वार्टर फ़ाइनल जीतने के बाद जोकोविच का मुक़ाबला अब सिनर से होगा। क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त फ़ेलिक्स ऑगर-एलियासिम को  7-6(10), 3-6, 6-3, 6-7(4), 7-6(10-4) से हराया था। यह मुकाबला पांच सेटों तक चला था। जोकोविच विंबलडन में लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

वहीं दूसरी ओर सिनर ने क्वार्टर फ़ाइनल में जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ़ को सीधे सेटों में हराया था। सिनर पांचवां ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने की तैयारी में हैं।

हेड टू हेड में सिनर आगे

जोकोविच और सिनर पिछले चार सालों में तीसरी बार चैंपियनशिप के सेमीफ़ाइनल में आमने-सामने होंगे, इससे पहले खेले गए पिछले दो सेमीफ़ाइनल मुकाबलों में दोनों ने एक - एक जीता है। जोकोविच के ख़िलाफ़ सिनर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मजबूत है। दोनों के 11 बार आमने सामने आए हैं जिसमें से छह बार सिनर ने जीत हासिल की है और पांच मुक़ाबले जोकोविच ने जीते हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन का सेमीफ़ाइनल भी इन दोनों दिग्गजों के बीच खेला गया था। तब जोकोविच ने सिनर को हरा दिया था।