
पोलैंड की इगा स्विटेक। (Photo- IANS)
Iga Swiatek: छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 25 वर्षीय पोलैंड की टेनिस प्लेयर इगा स्विटेक ने चाइना ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश में प्रवेश कर लिया है। इगा स्विटेक ने अंतिम-16 में अमेरिकी किशोरी इवा जोविच को सीधे सेटो में 6-1, 6-3 से हराया। यह खिलाड़ियों की यह करियर में पहली भिड़ंत थी।
पोलैंड की खिलाड़ी ने मुकाबले पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी और महज 1 घंटे 36 मिनट में जीत हासिल कर ली। पहले सेट में उन्होंने आक्रामक टेनिस का शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती पांच गेम लगातार अपने नाम किए। जोविच ने छठे गेम में दो सेट प्वाइंट बचाने के बाद अपना पहला गेम जीता। हालांकि, स्विटेक ने दबाव में अपना संयम नहीं खोया। अगले मौके में सेट अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट की शुरुआत में अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने खेल की रफ्तार बढ़ाई। स्विटेक ने शुरुआती गेम में ही सर्विस छीनकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन जोविच ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने शॉट्स में ज्यादा गहराई और आक्रामकता लाई और लगातार गेम जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद उन्होंने अगले गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए 3-2 की बढ़त भी हासिल कर ली।
मुकाबला कुछ समय के लिए जोविच के पक्ष में जाता नजर आया, लेकिन स्विटेक ने अहम मौकों पर अपनी क्लास दिखाई। पोलिश खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार दो बार अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी और मैच पर दोबारा पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया। जोविच इसके बाद वापसी नहीं कर सकीं और स्वियातेक ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
स्विटेक से मिली हार के साथ जोविच की लगातार छह मुकाबले जीतने की लय भी टूट गई। युवा अमेरिकी खिलाड़ी इससे पहले शानदार फॉर्म में थीं और पिछले महीने ग्वाडलाहारा में खिताब जीतकर बीजिंग पहुंची थीं। हालांकि, चाइना ओपन में उन्हें स्विटेक जैसी अनुभवी और शीर्ष स्तर की खिलाड़ी के सामने चुनौती का सामना करना पड़ा।
अब स्विटेक की नजरें क्वार्टरफाइनल पर हैं। अगले दौर में उनका सामना तीसरी वरीयता वाली कोको गॉफ या 13वीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टेंस में से किसी एक से होगा। आंकड़ों के लिहाज से स्विटेक दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ बढ़त रखती हैं। गॉफ के विरुद्ध उनका रिकॉर्ड 11-5 है, जबकि मर्टेंस के खिलाफ उन्होंने दोनों मुकाबले जीते हैं।
Updated on:
07 Oct 2026 04:22 pm
Published on:
07 Oct 2026 04:10 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
