25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tennis: चाइना ओपन में नहीं खेलेंगे वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जेनिक सिनर, चोट के कारण वापसी में देरी

Jannik Sinner चोट के कारण चाइना ओपन 2026 से हट गए हैं। घुटने की चोट के चलते उनकी पेशेवर टेनिस में वापसी में देरी हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Jannik Sinner China Open

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जेनिक सिनर। (Photo- IANS)

China Open: इटली के 25 वर्षीय वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर चाइना ओपन 2026 में नहीं खेलेंगे। चोट के कारण पेशेवर टेनिस में उनकी वापसी में देरी हो रही है। जेनिक सिनर जुलाई में विंबलडन खिताब का बचाव करने के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। घुटने की चोट की वजह से वह कई मास्टर्स टूर्नामेंट के साथ-साथ यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाए थे।

जेनिक सिनर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं इस साल बीजिंग में नहीं खेल पाऊंगा। मेरा घुटना अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है और मैं अभी प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं, लेकिन मैं जल्द से जल्द कोर्ट पर वापसी करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछली बार खिताब जीतना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा था। इस साल उसका बचाव न कर पाने से मैं निराश हूं, लेकिन अगले साल वापस आने को लेकर मैं उत्साहित हूं।

खबर अपडेट हो रही है..