4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

China Open में फिर उलटफेर, एलिना रिबाकिना के बाद वर्ल्ड नंबर-2 आर्यना सबालेंका भी टूर्नामेंट से हुईं बाहर

Nikola Bartunkova beat Aryna Sabalenka: चाइना ओपन में बड़ा उलटफेर, निकोला बार्टुनकोवा ने विश्व नंबर-2 आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में बाहर किया।
2 min read
Google source verification
aryna sabalenka

वर्ल्ड नंबर-2 महिला टेनिस प्लेयर आर्यना सबालेंका। (Photo- IANS)

China Open: चाइना ओपन में फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस प्लेयर एलिना रिबाकिना के चाइना ओपन से बाहर होने के एक दिन बाद वर्ल्ड नंबर-2 आर्यना सबालेंका भी हार गई हैं। इसके चलते वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। दरअसल, बीजिंग में रविवार को 26वीं वरीयता प्राप्त निकोला बार्टुनकोवा ने सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में ही उनका सफर समाप्त कर दिया। बार्टुनकोवा अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रिया की सिंजा क्राउस का सामना करेंगी

निकोला बार्टुनकोवा ने किया कमाल का प्रदर्शन

वर्ल्ड रैंकिंग में करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ 34वीं रैंकिंग पर काबिज चेक रिपब्लिक की 20 वर्षीय खिलाड़ी निकोला बार्टुनकोवा ने आयर्ना सबालेंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। बार्टुनकोवा ने मैच की शुरुआत सबालेंका की सर्विस तोड़कर की। इसके बाद छठे गेम में उन्होंने पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए और 4-2 की बढ़त बरकरार रखी। अगले गेम में डबल ब्रेक की बढ़त हासिल करने के उनके तीन मौके जरूर चूक गए, लेकिन चेक खिलाड़ी ने अपनी अगली दोनों सर्विस गेम शून्य पर जीतकर पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी बार्टुनकोवा ने सबसे पहले सबालेंका की सर्विस तोड़ी और 3-1 की बढ़त बना ली। इस पूरे सेट में उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा। नौवें गेम में उन्होंने एक बार फिर बेलारूस की आर्यना सबालेंका की सर्विस तोड़ी और 1 घंटे 35 मिनट तक चले मुकाबले को 6-4, 6-3 से जीत लिया।

बार्टुनकोवा टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी बड़ी जीत

28 वर्षीय आर्यना सबालेंका पर जीत निकोला बार्टुनकोवा की करियर में किसी टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में उस समय विश्व नंबर 10 बेलिंडा बेनचिच को हराया था। इस तरह देखा जाए तो टॉप-10 खिलाड़ियों के खिलाफ उनका करियर रिकॉर्ड अब 2-5 है।

2026 में टॉप-20 रैकिंग से बाहर की खिलाड़ी से दूसरी बार हारीं सबालेंका

आर्यना सबालेंका ने 2026 में टॉप-20 से बाहर रैंकिंग वाली 24 खिलाड़ियों का सामना किया, जिसमें उन्हें 2 मुकाबलों में हार का सामना किया। बार्टुनकोवा से पहले वह सिनसिनाटी के राउंड ऑफ़ 16 में बार्टुनकोवा की हमवतन सारा बेजलेक से हारी थीं।