Tennis News

डोप में फंसे सिनर, दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी पर लगा 3 महीने का बैन

सिनर पर यह प्रतिबंध पिछले साल दो बार डोप टेस्ट में फेल होने के कारण लगा है। मार्च 2024 में सिनर प्रतिबंधित दवा एनाबोलिक स्टेरॉयड का सेवन करने पर दो बार डोप पॉजिटिव पाए गए थे।

2 min read
Feb 16, 2025

दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर पर डोप पॉजिटिव पाए जाने पर तीन महीने का बैन लगाया गया है। वर्ल्ड एंटी डोपिंग एंजेसी (WADA) ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। वाडा ने कहा कि 23 वर्षीय इटालियन खिलाड़ी ने इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। सिनर पर यह प्रतिबंध 09 फरवरी से चार मई तक लागू होगा। हालांकि वह 19 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पिछले साल दो बार पॉजिटिव पाए गए

सिनर पर यह प्रतिबंध पिछले साल दो बार डोप टेस्ट में फेल होने के कारण लगा है। दरअसल, मार्च 2024 में सिनर प्रतिबंधित दवा एनाबोलिक स्टेरॉयड का सेवन करने पर दो बार डोप पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इंटरनेशनल टेनिस इंटिग्रिटी एंजेसी (आइटीआइए) ने उनके ऊपर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया क्योंकि उनका मानना था कि प्रतिबंधित दवा उनके फिजियोथेरेपिस्ट की मालिश के माध्यम से अनजाने में उनके शरीर में प्रवेश कर गई थी। इसके बाद वाडा ने सिनर के प्रतिबंध के लिए खेल पंचाट न्यायालय (सीएसएस) में अपील दायर की थी।

वाडा के साथ किया समझौता

खेल पंचाट न्यायालय में अपील करने के बाद सिनर ने वाडा के साथ बाहर ही समझौता कर लिया। इस कारण वह लंबे प्रतिबंध से बच गए। वाडा ने एक बयान में कहा, हम सिनर के इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हैं कि फिजियोथेरेपिस्ट की गलती के कारण सिनर के शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। वाडा ने कहा, हम मानते हैं कि इटालियन खिलाड़ी का मकसद धोखा देने का नहीं था। इस दवा से उन्हें प्रदर्शन बढ़ाने वाला कोई लाभ नहीं दिया और यह सब उनकी मेडिकल टीम के सदस्यों की लापरवाही के कारण हुआ।

सिनर ने मानी अपनी गलती

सिनर ने कहा, "मैंने हमेशा माना है कि मैं अपनी टीम के लिए जिम्मेदार हूं और मुझे एहसास है कि वाडा के सख्त नियम मेरे पसंदीदा खेल के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा हैं। मैं अपनी गलती मानता हूं और इस कारण मैंने वाडा के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए तीन महीने का प्रतिबंध मान लिया है।" इससे पहले रोमानियाई खिलाड़ी 2022 में प्रतिबंधित दवा लेने के कारण डोप में फंसी थीं। उनके ऊपर चार साल का प्रतिबंध लगा था। हालांकि बाद में खेल पंचाट न्यायालय ने इस घटाकर सिर्फ नौ महीने कर दिया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्विटेक ने भी गलती से प्रतिबंधित दवा का सेवन कर लिया था। इसके बाद पोलैंड की खिलाड़ी पर नवंबर 2024 में एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया।

Also Read
View All

अगली खबर