Tennis News

स्विस ओपन जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने रिटायरमेंट के बाद शराब पीने की इच्छा जताई है

स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने के बाद खिलाड़ी कैस्पर रूड ने एक अजीब इच्छा जताई है। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद खूब शराब पीने की इच्छा जताई है। हालांकि अभी कैरियर को लेकर वह ऐसा कर नहीं पाते, लेकिन भविष्य में वह जमकर शराब पीना चाहते हैं

2 min read
Jul 26, 2022
Casper Ruud

Casper Ruud: नार्वे के टेनिस स्टार कैस्पर रूड ने स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने के बाद एक अजीब इच्छा जताई है। जहां खिलाड़ी टूर्नामेंट जीतने के बाद घूमने फिरने और खाने की बातें करते हैं तो वहीं कैस्पर ने शराब पीने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह रिटायरमेंट के बाद जमकर शराब पीना चाहते हैं। लेकिन अभी करियर को लेकर वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही जब उनका कैरियर खत्म हो जाएगा तो वह जमकर शराब पीना चाहते हैं। इस बात को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड उन पर वाइन पीने का दबाव बनाती है लेकिन वह कैरियर को लेकर ऐसा नहीं कर पाते हैं। बता दें कि कैस्पर का यह बयान स्विस ओपन जीतने के बाद काफी ज्यादा वायरल हो रहा है

जमकर पीना चाहते हैं शराब

स्विस टेनिस टूर्नामेंट जीतने के बाद कैस्पर ने कहा 'मेरे पास जश्न मनाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता लेकिन मैं हमेशा खुद को यह समझाने की कोशिश करता हूं कि 1 दिन मेरा करियर खत्म होगा और मैं शराब पी सकूंगा जो मैंने करियर के लिए पिछले 17-18 सालों से छोड़ रखी है। उम्मीद करता हूं कि मेरा करियर लंबा होगा तो देखते हैं। मैं वाकई बहुत ज्यादा शराब पीना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें : मिलिए रोमानिया के टेनिस स्टार इली नसतासे से, जिसने 2500 महिलाओं के साथ किया रोमांस

हालांकि कैस्पर का कहना है कि वह कभी-कभी गिलास का वाइन उठा लेते हैं। उन्होंने आगे इस बारें में बात करते हुए कहा कि देखते हैं चीजें आगे कैसे बढ़ती हैं लेकिन मैं आपको बता दूं मैं वास्तव में बहुत अधिक शराब नहीं पीता। मेरी एक गर्लफ्रेंड है जो मुझ पर इधर-उधर शराब पीने का दबाव बनाती है लेकिन अब मुझे थोड़ा इसका स्वाद आने लगा है, लेकिन अभी मैं कभी-कभी सफेद वाइन पी लेता हूं, जो अभी के लिए ठीक है।

यह भी पढ़ें : नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि रविवार को हुए स्विस ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में कैस्पर रूड ने माते बर्तनी को 4-6, 7-6 और 6-2 से हराकर टूर्नामेंट जीता था। बता दें कि कैस्पर ने अपना इस साल का तीसरा खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में ब्युनोस एरीज में खिताब जीता था। इसके तीन महीने बाद, रूड ने जिनेवा फाइनल में जोआओ सूसा को हराकर 2022 में अपना दूसरा खिताब जीता था।

Updated on:
26 Jul 2022 10:15 pm
Published on:
26 Jul 2022 10:11 pm
Also Read
View All