Tennis News

Australian Open : स्टीफांसो स्तीपास ने फेडरर को हरा किया बड़ा उलटफेर, रोजर टूर्नामेंट से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इस साल का बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दे बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्तीपास ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर के मैच में फेडरर को कड़े मुकाबले में 6-7(11-13),7-6(7-3), 7-5, 7-6(7-5) से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। ग्रीस के 20 साल के युवा खिलाड़ी स्टीफांसो स्तीपास ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इस साल का बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दे बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्तीपास ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर के मैच में फेडरर को कड़े मुकाबले में 6-7(11-13),7-6(7-3), 7-5, 7-6(7-5) से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह मैच तीन घंटे 45 मिनट तक चला। पहला सेट गंवाने के बाद ग्रीस के युवा खिलाड़ी ने फेडरर को अच्छी टक्कर दी और बाकी के तीनों से जीतते हुए मैच अपने नाम किया। फेडरर ने हालांकि उन्हें आसानी से जीतने नहीं दिया। स्तीपास ने इस मैच में सभी 12 ब्रैक प्वाइंट बचाए।स्तीपास ने मैच के बाद कहा, "मैं इसे बयां नहीं कर सकता। मैं जमीन पर मौजूदा सबसे खुश शख्स हूं। शुरुआत से मैंने अपने आप पर विश्वास किया। रोजर दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने बीते कुछ वर्षो में शानदार टेनिस खेली है। मैं छह साल की उम्र से उन्हें देख रहा हूं। उनका सामना करना सपने के सोच होने जैसा है।"

सिलिक को हारकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अगुट-
क्रोएशिया के मारिन सिलिक को यहां साल के पहले गै्रंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। स्पेन के रोबटरे बतिस्ता अगुट ने सिलिक को एक कड़े मुकाबले में 6-7 (6-8), 6-3, 6-2, 4-6, 6-4 से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगुट अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने सिलिक को हराने के लिए तीन घंटे और 58 मिनट का समय लिया। स्पेनिश खिलाड़ी की शुरुआत हालांकि, खराब रही और टाई-ब्रेक तक गए पहले सेट में उसे हार का सामना करना पड़ा। अगले दो सेट में अगुट ने दमदार खेल दिखाया और सही तकनीक का उपयोग करते हुए जीत दर्ज की। सिलिक ने चौथे सेट को जीतते हुए अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा लेनिक वे पांचवें और अंतिम सेट में अगुट से पार नहीं पा सके।

Published on:
21 Jan 2019 09:41 am