Tennis News

वांग ने महिला में तो किर्गियोस पुरुष एकल वर्ग में जीता मेक्सिको ओपन का खिताब

वांग की जहां यह पहली डब्‍लूटीए खिताब है तो वहीं किर्गियोस ने जीता पांचवीं एटीपी ट्रॉफी फाइनल में ज्‍वेरेव को हराने से पहले इस टूर्नामेंट में किर्गियोस ने नडाल का भी किया शिकार किर्गियोस ने पांचों एटीपी खिताब हार्डकोर्ट पर जीते
less than 1 minute read
wta tour
वांग ने महिला में तो किर्गियोस पुरुष एकल वर्ग में जीता मेक्सिको ओपन का खिताब

अकापुल्को : मेक्सिको ओपन महिला एकल टूर्नामेंट के फाइनल में अमरीका की सोफिया केनिन को हरा कर चीनी खिलाड़ी वांग याफन ने पहली बार डब्‍लूटीए ट्रॉफी कब्‍जा जमाया तो वहीं पुरुष एकल में निक किर्गियोस ने खिताबी मुकाबले में अलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

वांग के नाम पहला डब्‍लूटीए खिताब
विश्‍व की 65वें नंबर की टेनिस प्‍लेयर वांग ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में सोफिया केनिन को 2-6, 6-3, 7-5 से मात दी। वांग का यह न सिर्फ पहला डब्‍लूटीए खिताब था, बल्कि किसी डब्‍लूटीए प्रतियोगिता में वह पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

किर्गियोस ने ज्‍वेरेव को दी मात
विश्‍व वरीयता क्रम में 75वें नंबर के खिलाड़ी किर्गियोस ने अपने जायंट किलर की छवि के साथ न्‍याय करते हुए फाइनल में विश्‍व वरीयता क्रम में तीसरे नंबर के प्‍लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे दो सेटों 6-3, 6-4 में मात दी। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में उन्‍होंने विश्‍व वरीयता क्रम में दूसरे नंबर के प्‍लेयर राफेल नडाल को मात दी थी। इस जीत के साथ उन्‍होंने अपने करियर का पांचवें खिताब पर कब्‍जा जमाया। हालांकि उन्‍होंने यह पांचों खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं। इसके अलावा पिछले एक साल से उनके निराशाजनक प्रदर्शन पर भी लगाम लगी। पिछले एक साल में उन्होंने कोई भी ट्रॉफी नहीं जीती थी। इस जीत के बाद विश्‍व रैंकिंग में उन्‍हें बड़ा उछाल मिलेगा और सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में उनके पहले 30 प्‍लेयर में शुमार होने के आसार हैं।

Updated on:
04 Mar 2019 03:28 pm
Published on:
04 Mar 2019 03:28 pm