टीकमगढ़

देश की 32 टीमों ने लिया भाग, पहले दिन खेले गए 5 मुकाबले

टीकमगढ़ 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 दिसंबर 2025 तक ढोंगा ग्राउंड एवं अमर शहीद नारायण दास खरे (गंजीखाना हॉकी ग्राउंड) पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह […]

2 min read
Dec 23, 2025
ढोंगा मैदान में हुआ 69 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ


टीकमगढ़ 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 दिसंबर 2025 तक ढोंगा ग्राउंड एवं अमर शहीद नारायण दास खरे (गंजीखाना हॉकी ग्राउंड) पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह लोधी की अध्यक्षता में किया गया। हालांकि निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। सोमवार को ढोंगा मैदान में कुल पांच मैच खेले गए। जिनमें अधिकांश मुकाबले एकतरफ ा रहे।

पहले दिन खेले हुए पांच मुकाबले

सोमवार को उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ने शानदार खेल दिखाते हुए तमिलनाडु को 7.0 से पराजित किया। दूसरा मैच झारखंड बनाम दिल्ली के मध्य खेला गया। जहां झारखंड ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 10.0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच पांडिचेरी बनाम ओडिशा के मध्य खेला गया। जिसमें ओडिशा ने दमदार खेल के साथ पांडिचेरी को 8.0 से हराया। चौथा मैच पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ।

जिसमें पंजाब ने हिमाचल प्रदेश पर 9.0 से बड़ी जीत दर्ज की। पांचवा मैच हरियाणा बनाम तेलंगाना के मध्य खेला गया। जिसमें हरियाणा ने तेलंगाना को 8. 0 से पराजित किया। समाचार लिखे जाने तक छठवां मुकाबला राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के मध्य खेला जा रहा था।

32 टीमों ने लिया भाग ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था

69 वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया है। सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था छात्रावासों एवं होटलों में की गई है। खिलाडय़िों के आवागमन के लिए बसों का अधिग्रहण किया गया है। भोजन की गुणवत्ता की जांच प्रतिदिन फू ड ऑफि सर द्वारा की जाएगी। मैदान निर्माण एवं प्रतियोगिता की अन्य व्यवस्थाओं के लिए अनुभवी पूर्व खिलाड़ीए कोच एवं खेल शिक्षकों की सेवाएं ली गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख टीमें

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, सीबीएसई, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आईपीएससी, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल है।

Published on:
23 Dec 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर