24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी की पूर्व सीएम के बहू-भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी, बंगले पर पहुंचे नकाबपोश बदमाश

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पूर्व सीएम उमा भारती के बहू-भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

2 min read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बम से उड़ाने की धमकी मिली

अपनी शिकायत में उमिता राहुल लोधी ने बताया कि उन्हें 21 फरवरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। 22 फरवरी को उसमें 'जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा' नाम की आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें उन्हें, उनके पति और राहुल लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उमिता के द्वारा कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया गया।

कमेंट के बाद धमकाने पहुंचे युवक

कमेंट करने के कुछ ही घंटों बाद ही दो नकाबपोश बदमाश उनके बंगले में धमकाने पहुंचे। युवकों का चेहरा कपड़ों से ढका हुआ था। उमिता ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्हें आरोपियों ने देखा। तुरंत वह भद्दी गालियां देने शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो दोनों आरोपी फरार हो गए।

इसमें 30 दिन बाद हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात भी लिखी गई। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।
इसके बाद रात 11 बजे जब वे घर की छत पर पहुंचीं तो बाहर दो युक्क खड़े दिखाई दिए। दोनों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इन युवकों जान से मारने की धमकी दी। अध्यक्ष का आरोप है कि एक युवक खुद को फेसबुक पर कमेंट करने वाला बता रहा था। शोर करने पर पड़ोसी अमर सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों भाग चुके थे।

घटना के बाद अध्यक्ष ने पति राहुल सिंह को जानकारी दी और अगले दिन देहात थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (बी), 351 (3) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि संबंधित फेसबुक आईडी की साइबर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले को गंभीर मानते हुए साइबर और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है।