
pm shri helicopter service orchha postponed
mp news: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में शुरू होने वाली पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। गुरुवार से शुरू होने वाली इस सेवा को एयर ट्रैफिक क्लीयरेंस न मिलने के कारण शासन द्वारा आगामी तिथि तक स्थगित किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा पहुंचकर इस सेवा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक के लिए पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होनी थी।
गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होनी थी। इसके लिए Fly Ola Group ने शेड्यूल के साथ ही किराया सूची भी जारी की थी। यह सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक के लिए शुरू की जा रही थी। वहीं निवाड़ी जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और जनप्रतिनिधियों के साथ ही सभी को हेलीपैड पर आमंत्रित कर लिया था। इस सेवा के शुरू होने के लिए गुरुवार सुबह 10:30 बजे एक 6-सीटर हेलीकॉप्टर ओरछा पहुंचना था।
देर रात प्रशासन ने इस सेवा के स्थगित होने की सूचना जारी की। निवाड़ी जिला पंचायत सीईओ एवं डीटीसी के प्रभारी रोहन सक्सेना ने बताया कि एयर ट्रैफिक क्लीयरेंस न मिलने के कारण इस सेवा को स्थगित किया गया है। कंपनी से इसके लिए बात की जा रही है और जल्द ही इसकी नई तारीख एक-दो दिन में घोषित की जाएगी।
Published on:
12 Feb 2026 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
