टीकमगढ़

4 साल छोटे प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने कराई पति की हत्या, मर्डर का तरीका रोंगटे खड़े कर देगा

पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए मृतक के मामा के लड़के 21 वर्षीय बृजेंद्र यादव और उससे 4 साल बड़ी मृतक की 25 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है।

2 min read

मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने मृतक के मामा के लड़के 21 वर्षीय बृजेंद्र यादव और उससे 4 साल बड़ी मृतक की 25 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खुलासे के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने सुशील यादव की हत्या की थी।

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसडीओपी ने मीडिया को बताया कि, टीकमगढ़ झांसी हाईवे रोड पर दिगौड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पूनोल नाले में कुराई निवासी सुशील यादव की लाश मिली थी। मामले को लेकर मृतक के परिजन द्वारा उसकी हत्या की संभावना जताई थी। जब मामले में कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारी हकीकत का खुलासा हो गया।

शराब पिलाकर मार डाला

एसडीओपी ने बताया कि, आरोपी बृजेंद्र का मृतक सुशील की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों ने मिलकर सुशील की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शनिवार रात आरोपी बृजेंद्र ने सुशील को बुलाया और दोनों ने पूनोल नाले के पास बैठकर शराब पी। जब सुशील काफी नशे की हालत में आ गया, तो आरोपी ने उसके सिर में पत्थर और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दिया, जिससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बृजेंद्र ने सुशील के शव को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

कोर्ट ने दोनों को पहुंचाया जेल

फिलहाल, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बृजेंद्र और मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया, जहां से कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों के जेल पहुंचा दिया गया है।

Updated on:
17 Apr 2024 09:09 am
Published on:
17 Apr 2024 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर