टीकमगढ़

विवाह सहायता राशि में घोटाले के बाद अब विवाह घर के निर्माण में भी हुआ घोटाला

नगरपरिषद तरीचरकलां

2 min read
Oct 11, 2024

नगर परिषद कार्यालय से गायब हुई विवाह घर निर्माण की फ ाइल

टीकमगढ़. निवाड़ी और नगर परिषद तरीचरकलां राशन घोटाले, विवाह सहायता के बाद अब दो करोड के विवाह घर निर्माण में की गई गई अनियमितताओं को लेकर चर्चाओं में है। निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने से विवाह घर का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उसकी जांच के लिए फाइलों की मांग की गई, लेकिन वह कार्यालय से गायब हो गई है। जिसकी जांच के लिए कलेक्टर ने टीम का गठन किया है।
प्रदेश का 52 वां निवाड़ी जिला जहां राशन घोटाले को लेकर चर्चित रहा, वहीं विवाह सहायता राशि में हुए भारी भरकम घोटाले ने भी निवाड़ी जिले को सुर्खियों में रखा और अब विवाह घर के निर्माण में भी दिखाई दे रहा है। विवाह सहायता राशि के घोटालें की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। जांच शुरू हुई, जांच दल ने फाइलों की मांग की, लेकिन 1872 प्रकरणों की फ ाइलें गायब हो गई है। अब विवाह घर निर्माण की फाइलों का भी हाल ऐसा ही हो गया है।

विवाह सहायता राशि घोटाले में आज तक नहीं हो सकी कार्रवाई
कोरोना काल में 2019 से 2022 तक के कार्यकाल में जनपद पंचायत निवाड़ी में 2222 विवाह सहायता योजना के तहत प्रकरण स्वीकृत किए गए थे। जबकि प्रति वर्ष विवाह सहायता राशि के 85 प्रकरण ही स्वीकृत किए जाने के निर्देश थे और 3 वर्ष में 255 विवाह सहायता राशि के वितरण स्वीकृत होना थे, लेकिन जनपद पंचायत कार्यालय में 2222 प्रकरण स्वीकृत कर राशि में हेर फेर किया गया था। जिसके बाद 17 मई 2024 को विवाह सहायता राशि के घोटाले में जांच दल गठन किया। लेकिन जांच दल को विवाह सहायता राशि के 1872 प्रकरणों की फ ाइलें कार्यालय से गायब मिली थी। जिसके बाद विवाह सहायता राशि की फ ाइलें गायब होने पर पुलिस को आवेदन दिया गया था। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

विवाह घर के निर्माण का कार्य हुआ बंद
नगरपरिषद तरीचर कलां में दो करोड की लागत से विवाह घर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन भुगतान को लेकर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। गौरतलब है कि स्थानीय विधायक अनिल जैन ने 2 वर्ष पहले नगरीय क्षेत्र तरीचर कला में विवाह घर के निर्माण की घोषणा की थी, अब नगर परिषद निवाड़ी में पदस्थ उपयंत्री को तरीचरकला नगर परिषद में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके बाद उप यंत्री द्वारा विवाह घर निर्माण के साथ साथ अन्य निर्माण कार्यों की फ ाइलों की जांच करने शाखा प्रभारी से मांग की। लेकिन संबंधित द्वारा फाइलें नहीं दी गई है।

इनका कहना
जल्द ही मामले की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार सबसे बड़ी लापरवाही है।
नवाब सिंह, सीएमओ नगरपरिषद तरीचरकलां निवाड़ी।

Published on:
11 Oct 2024 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर