टीकमगढ़

शराब पर प्रतिबंध! पी तो 11 हजार का जुर्माना दो, बताने वाले को 5100 का नकद इनाम

Alcoholism: शराबबंदी के लिए आवाज उठाने वालीं पूर्व सीएम उमा भारती के गांव में शराब प्रतिबंध, गांव से बहिष्कार भी किया जाएगा

less than 1 minute read
Oct 01, 2024
Alcohol is banned

Alcoholism: मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरने वालीं पूर्व सीएम उमा भारती के गृह ग्राम डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले से सबसे ज्यादा खुश वह महिलाएं हैं, जो अपने परिजन की शराब की लत से परेशान थीं। डूंडा के मंदिर में शराबबंदी का फैसला लिया गया।

मिलेगा 5100 रुपए का नकद इनाम

बैठक में तय किया गया है कि शराब बेचने वाले पर 21 हजार और पीने वाले पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि धार्मिक स्थल में जमा की जाएगी। शराब बेचने, निर्माण की सूचना सबूत सहित देने वाले को 5100 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा शराब से जुड़े लोगों का बहिष्कार भी किया जाएगा।

बता दें कि अखिल भारतीय लोधी समाज द्वारा शराबमुक्ति के लिए प्रदेश में अभियान चलायाजाना है। शुरुआत टीकमगढ़ जिले से की गई है।


समाज में फैल रही बुराई, लोग परेशान

शराबबंदी के लिए हुई बैठक में शामिल उमा के भाई एवं बड़ागांव नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमृत लोधी ने बताया कि शराब से कई परिवार तबाह हो गए हैं। यह बुराई समाज में फैलती जा रही है। लोग परेशान हैं। ऐसे में सभी की सहमति से शराबंदी का निर्णय लिया गया है। बैठक में घनेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर तिवारी, देशराज लोधी, जगदीश यादव, जानकी प्रसाद नापित सहित अन्य लोग शामिल रहे।

राजाओं के समय से डूंडा गांव

डूंडा गांव टीकमगढ़ जनपद क्षेत्र का हिस्सा है। बसाहट राजशाही दौर में हुई थी। गांव की मुय पहचान यहां पर जन्मीं पूर्व सीएम उमा भारती के कारण बनी है। वर्तमान में करीब 900 परिवार हैं। आबादी 3900 है। रोजगार का मुय जरिया कृषि कार्य है।

Published on:
01 Oct 2024 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर