9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: भतीजे ने चाचा के घर में ट्रैक्टर चढ़ाया, दीवार टूटने से परिजन दबे

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भतीजे ने चाचा के घर में ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके कारण घर की दीवार गिर गई और परिजन घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
tikamgarh news

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के रतवास गांव में चाचा और भतीजे का विवाद रात 12 बजे करीब हुआ था। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। आक्रोशित भतीजे ने को जाकर चाचा के घर में घुसा दिया। जिसके कारण मकान की दीवार टूट गई और परिजन दब गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद चाचा ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मामले की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रतवास निवासी चाचा रामप्रसाद अहिरवार और भतीजा प्रमोद अहिरवार का विवाद शनिवार की दोपहर में परिवारिक विवाद खेत पर होता रहा। विवाद गाली गलौज तक चलता रहा। उसके बाद दोनों परिवार के लोग गांव के घर आ गए। मौका पाकर रात 12 बजे के करीब भतीजे ने ट्राली के साथ ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चाचा राम प्रसाद के मकान में मार दिया। जिससे मकान की दीवार टूट गई। दीवार टूट ने परिजन दब गए। जिससे पीडि़त मामले में घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना को अंजाम देकर भतीजा भाग गया। मौका पाकर चाचा और उनके परिजनों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125,1, 324,4 और 184 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।