9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इन इलाकों में भी बिछेगी रेल लाइन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरू की पहल

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई रेल सेवाएं शुरू कराने के लिए एक बार फिर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा।

2 min read
Google source verification
New Railway line construction in these areas Jyotiraditya Scindia initiative MP News

New Rail line construction initiative by Union Minister Jyotiraditya Scindia (फोटो- Patrika.com)

New Railway line construction:टीकमगढ़, टीकमगढ़, छतरपुर और ओरछा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा दिलाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने नई रेल सेवाएं शुरू कराने के लिए एक बार फिर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से सुबह भोपाल ट्रेन शुरू किए जाने की मांग कर रही है। (MP News)

रेल मंत्री को लिखे अपने पूर्व पत्र में सिंधिया ने विशेष रूप से खजुराहो से भोपाल वाया टीकमगढ़, छतरपुर नई रेल सेवा शुरू करने, टीकमगढ़, छतरपुर, ओरछा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य रेल सेवा विस्तार की बात कही है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के लोगों को राज्य की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों से सुरक्षित और सुगम संपर्क मिल सकेगा।

मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

पत्र में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिखा 'उक्त पत्र में विशेष रूप से खजुराहों से भोपाल वाया टीकमगढ़-छतरपुर नई रेल सेवा प्रारंभ किए जाने, टीकमगढ़ छतरपुर क्षेत्र में रेत कनेक्टिविटी सुदृढ़ किए जाने तथा यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक अन्य रेल सेवाओं के विस्तार का अनुरोध किया गया था, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को राज्य की राजधानी एवं अन्य प्रमुख शहरों से सुगम्, सुरक्षित एवं समयबद्ध संपर्क उपलब्ध हो सके।

अतः विषय की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए आपसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि उक्त प्रकरण पर अब तक की गई कार्रवाई, प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति तथा संभावित कार्ययोजना से पथाशीघ्र अवगत कराने का कष्ट करें ताकि संबंधित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सके।'

भाजपा नेता ने उठाई थी मांग

गौरतलब है कि भाजपा नेता विकास यादव ने भी टीकमगढ़, छतरपुर, ओरछा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खजुराहो से भोपाल वाया टीकमगढ़, छतरपुर प्रातःकालीन नई ट्रेन शुरू करने की मांग की थी। जिससे लोग दिनभर में राजधानी में अपना काम निपटाकर कम खर्च में वापस लौट सकें।

इसके अलावा उन्होंने खजुराहो से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली मैमू ट्रेन का विस्तार ग्वालियर तक करने, धार्मिक आस्था को देखते हुए उज्जैन से हावड़ा तक नई ट्रेन शुरू करने, रानी लक्ष्मी बाई झांसी से वाया ओरछा, चित्रकूट, प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक बंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी है। साथ ही ओरछा स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस और उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्टॉपेज की भी मांग की गई है। (MP News)