बी क्लब उन्नति टीम कन्या को आशीर्वाद देती
कन्या विवाह में गृहस्थी की सामग्री और नकदी राशि की भेंट
टीकमगढ़.जिला के साथ शहर में आर्थिक स्थिति से कमजोर कन्या पक्ष की मदद करने के लिए बी क्लब उन्नति टीम आगे आई है। आज तक इन्होंने दो कन्या पक्ष की मदद की है और आशीर्वाद स्वरुप गृहस्थी का सामान भेंट किया हैं।
बी क्लब उन्नति टीम की सदस्य डॉ गायत्री जैन ने बताया कि हमारी टीम मदद करने के लिए आगे आ रही हैं। कन्या विवाह में शामिल होने के लिए हमेशा आगे रहती है। आर्थिक स्थिति से कमजोर कन्या पक्षों को चिन्हित करती हैं। उस परिवार से संपर्क करके वहां पहुंचती है और चर्चा करती हैं। विवाह तारीख के पहले पूरी टीम नकद राशि और सामग्री लेकर भेंट करती हैं। सबसे पहले हीरानगर गांव में एक कन्या विवाह में शामिल होकर मदद की थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को बी क्लब उन्नति ने लुहरगुवां निवासी बेटी अनुराधा को आशीर्वाद स्वरुप गृहस्थी का सामान भेंट किया और बेटी का विवाहित जीवन सुख संपत्ति से भरा हो इसकी शुभकामनाएं भी दी।उ उन्होंने सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्य किया हैं और जिसमें ३१०० रुपए नकद, अलमारी, पांच बर्तन, पांच साडी, बिछिया, पायल, पंखा, चूड़ी सेट, ज्वैलरी सेट, शॉल, जेंट्स सूट, श्रृंगार का सामान आदि भेंट किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बी मालती तिवारी, बी पूनम जायसवाल, नीतू द्विवेदी, प्रीति उपाध्याय, निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना पांडे, रश्मि शुक्ला, मधु श्रीवास्तव रही।