टीकमगढ़

Lok Sabha Election 2024: भाजपा अध्यक्ष का तूफानी भाषण, इंडी गठबंधन पर किया बड़ा हमला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को कहा कि 2024 का इंतजार करो सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे।

3 min read
Apr 23, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को मध्यप्रदेश के तूफानी दौरे पर हैं। वे मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, रीवा और सतना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे हैं। सबसे पहले टीकमगढ़ में जेपी नड्डा की सभा हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मौजूद हैं। इसके बाद नड्डा रीवा और सतना भी जाएंगी। गौरतलब है कि 26 अप्रेल को लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है और बुधवार को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा।

Live Update

1.37 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गठबंधन के लोग कई भ्रष्टाचारी आधे जेल में हैं और आधे बेल पर हैं। ऐसे लोगों को क्या आगे आना चाहिए। क्या पीएम मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। फिर अबकी बार 400 पार।

01.35 PM

2024 का करें इंतजार, भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

एक तरफ मोदीजी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, दूरी तरफ इंडी एलाइंस, घमंडिया गठबंधन यह कहता है कि भ्रष्टाचार बचाओ। इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, सब लोग इसी काम में लगे हुए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस के जमाने में कोयला घोटाला हुआ था या नहीं हुआ था। कांग्रेस के जमाने में पनडुब्बी घोठाला हुआ था या नहीं...। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ था या नहीं। चीनी घोटाला, चावल घोटाला, कामन वेल्थ गेम्स में घोटाला हुआ य़ा या नहीं। ये कांग्रेस ने अंतरिक्ष छोड़ा, न आसमान छोड़ा, न समुद्र छोड़ा न पाताल छोडा। तीनों लोकों में घोटाला ही घोटाला किया। मुलायम सिंह के बेटे ने घोटाला किया। केजरीवाल ने शराब का घोटाला किया या नहीं। दवाई का घोटाला किया। टीएमसी सरकार के मंत्रियों ने टीचर भर्ती घोटाला किया। डीएम के बालू घोटाला किया। कविता ने घोटाला किया या नहीं। अब सभी भ्रष्टाचारी लोग एकत्र हो गए हैं। 2024 का इंतजार करो। मोदीजी की भ्रष्टाचार मुहिम और तेज होगा। सभी को सजा मिलेगी।

1.32 PM

केन बेतवा लिंक परियोजना पर बोले नड्डा

14 मेडिकल कालेज आप लोगों को मिले। जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था जब हमने तय किया था। टीकमगढ़ और छतरपुर में भी मेडिकल कालेज खुल रहा है। केन बेतवा प्रोजेक्ट की कभी किसी ने नहीं सोचा था। आने वाले समय में टीकमगढ़ सहित यह पूरा इलाका हरियाली से भर जाएगा। पूरा इलाका कृषि क्षेत्र बन जाएगा। इसमें साढ़े 4400 करोड़ रुपए इस प्रोजेक्ट पर खर्च हो रहे हैं।

01.30 PM

बुजुर्गों को भी मिलेगा 5 लाख का कवर

नड्डा ने कहा कि आज आयुष्मान भारत में 10 करोड़ से अधिक कार्ड, जिसमें 55 करोड़ लोग सामिल है। सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। कई गरीब लोगों को पांच लाख का आयुष्मान भारत योजना में हेल्थ कवर मोदीजी के नेतृत्व में दिया गया। अब मोदीजी ने तय किया है कि इस देश में 70 साल से ऊपर कोई भी बुजुर्ग, पैसे वाला हो या गरीब हो, कोई भी वर्ग का होगा, उसे पांच लाख रुपए का हेल्थ कवर दिया जाएगा।

01.27 PM


विकास को मिल रही है गति

नड्ड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों के जमाने की आवास योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले एक दो घर बनते थे। आज करोड़ों घर बनाकर जनता को दे दिए गए। विकास को अब गति मिल रही है। मोदीजी के अगले कार्यकाल में तीन करोड़ और घर बनाकर दिए जाएंगे।

1.23 pm

पहले चाइना से आते थे खिलौने

नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले तक आप खिलौने भी चाइना से खरीदते थे। हमारे घर में दीवाली पर गणेशजी भी चाइना से आते थे। 10 साल पहले इसी मोबाइल पर लिखा होता था मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेडइन जापान। आज आपके मोबाइल पर लिखा हुआ है मेड इन इंडिया। यह अंतर आ गया है। हम सभी लोगों ने लंबी छलांग लगाई है। क्या आपने सोचा था कि टीकमगढ़ भी हाइवे के नक्शे पर आएगा। आपके क्षेत्र में भी नेशनल हाईवे की स्वीकृति प्रदान हो गई है।

1.12 pm

जेपी नड्डा का संबोधन शुरू। नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में राजनीति बदल चुकी है। कुछ लोग कहते थे कि राजनीति में कोई बदलाव नहीं आएगा। कुछ नहीं बदलने वाला है। निराशा का वातावरण बना रहता था। अब यह भारत का सामान्य व्यक्ति कहने लगा है कि देश बदल गया है और देश विकसित राष्ट्र के रास्ते पर चल पड़ा है।

01.10 pm
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया संबोधित। भाजपा को 400 पार ले जाकर मोदीजी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

1.00 pm
जेपी नड्डा टीकमगढ़ के राजेंद्र पार्क में मौजूद। बुंदेलखंड की धरती से जनता को करेंगे संबोधित।

12.50 pm
जेपी नड्डा टीकमगढ़ पहुंचे। हार-फूलों से हुआ स्वागत। टीकमगढ़ से मोदी सरकार के मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

12.45 pm
थोड़ी देर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा टीकमगढ़ पहुंचने वाले हैं। मध्यप्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। टीकमगढ़, सतना और रीवा लोकसभा सीटों पर इसी दिन मतदान होने वाला है। यहां चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है।

रीवा और सतना भी जाएंगे

प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुताबिक जेपी नड्डा सबसे पहले खजुराहो एयरपोर्ट पर आएंगे, वहां से टीकमगढ़ पहुंचेंगे। टीकमगढ़ के राजेंद्र पार्क में सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 1.30 बजे रीवा के एसएएफ ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद नड्डा तीन बजे सतना पहुंचेंगे, जहां सीएमए ग्राउंड में पार्टी उम्मीदवार गणेश सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर