टीकमगढ़

मध्य प्रदेश भाजपा ने लिया संकल्प- ‘2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र’

BJP State Working Committee Meet Orcha : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: खंडेलवाल बोले- योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
2 min read
BJP State Working Committee Meet Orcha
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया संकल्प (फोटो सोर्स: @BJP4MP)

Niwari News :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से अलग होकर बने निवाड़ी जिले में स्थित राजा राम की नगरी ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी के वैचारिक आधार को रेखांकित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, पार्टी की नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकीकरण और कुशाभाऊ ठाकरे के संगठन कौशल पर टिकी है। उन्होंने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जनधन, उज्ज्वला, पीएम किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा, ओरछा से देश और प्रदेश में रामराज लाने तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जुट जाएं। इसके बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि, 'जितना मजबूत बूथ होगा, उतना मजबूत संगठन और देश का विकास होगा।'

इन नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस द्वारा भी अपने विचार रखे गए।

नेताओं ने बताई उपलब्धियां

-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। कार्यकर्ता योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, भारत विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। स्टार्टअप्स से नए अवसर बने हैं। नारी शक्ति वंदन से संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी।

-बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि, समरसता संकल्प अभियान से संत रविदास के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में पारित प्रस्ताव में कांग्रेस की निंदा

कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध करने और जनहित के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देकर जनता में भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस की कड़ी निंदा की गई।

आज यह होगा

-सुबह 9.45 बजे से 'सेवा संकल्प अभियान' पर कार्यशाला।
-सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे समापन सत्र।
-वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।
-आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी।

Updated on:
31 Aug 2026 09:04 am
Published on:
31 Aug 2026 09:01 am