टीकमगढ़

ओरछा में सिंहपुरा के जंगलों में लगी आग, एक किमी एरिया में फैली

• •
Updated: 24 Apr 2025, 11:55 AM IST
ओरछा। जंगल में आग पर काबू पाने पाली ले जाता कर्मचारी।
ओरछा। जंगल में आग पर काबू पाने पाली ले जाता कर्मचारी।

सागौन के सूखे पत्तों से तेजी से बढ़ी, देर रात तक चला बुझाने का प्रयास

ओरछा. पर्यटन नगरी ओरछा के सिंहपुरा गांव के पास जंगलों में लगी आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आग से लगभग एक किलो मीटर का एरिया प्रभावित होना बताया जा रहा था। जंगल से गुजरे झांसी हाइवे से ही जंगल में नीचे आग की लपटे दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के लगभग सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी हुई।

बुधवार की दोपहर 4 बजे के लगभग सिंहपुरा की बीट क्रमांक 1 में आग लग गई। उसी समय इसका धुआं जंगलों के ऊपर दिखाई देना लगा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद ही इसकी जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही वन विभाग यहां पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक वन विभाग मौके पर पहुंचा तब तक लगभग एक हैक्टेयर का एरिया आग की चपेट में आ चुका था। इस आग लगने का कारण किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी आदि फेंकना बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक यह आग लगभग एक किमी एरिया के 400 से 500 एकड़ में फैलनी बताई जा रही थी। वहीं वन विभाग इसे लेकर कुछ जानकारी नहीं दे पा रहा है।


रास्ता काटकर कर रहे प्रयास

जंगल के बीच में फैली इस आग पर काबू पाने के लिए वन अमला रास्ता काट कर आग को रोकने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि जंगल में घने पेड़ होने से वहां पर फायर ब्रिगेड पहुंचना भी एक चुनौती बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारी ही अपनी स्तर पर भरसक प्रयास कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक शाम 8.30 बजे तक कर्मचारी ही प्रयास करने में जुटे हुए थे। इसके बाद भी आग बढ़ने पर विभाग फायर ब्रिगेड की मदद लेने की बात कह रहा था।


पेट्रोल का काम कर रहे सूखे पत्ते


इस पूरे जंगल में सागौन के पेड़ बहुतायत मात्रा में है। गर्मियों के दिनों में इसके पत्ते झड़ जाते है। इसके साथ ही अन्य पेड़ों के पत्ते भी झड़कर जंगल में पड़े हुए है और गर्मी के कारण सूखे बने हुए है। ऐसे में यह पत्ते ही आग को बढ़ाने में मददगार हो रहे है। इस आग में कुछ कमजोर और सूखे पेड़ भी जलकर आग को बढ़ा रहे है। आग की लपटे जमीन से लगभग दो फीट ऊपर तक आ रही है।

यह कहते हैं अधिकारी

आग को काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी इस काम में जुटे हुए है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना देकर मदद ली जा रही है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग से कितना एरिया प्रभावित हैए अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता है।
. राजा राम परमारए वन मंडलाधिकारी, टीकमगढ़।

Updated on:
24 Apr 2025, 11:55 AM IST
Published on: