टीकमगढ़

अस्पताल में युवती ने कर दी महिला गार्ड की जमकर पिटाई, थप्पड़बाजी का वीडियो वायरल

- अस्पताल में महिला सुरक्षाकर्मी से मारपीट- प्रसूति वार्ड में युवती ने की पिटाई- पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल- टीकमगढ़ जिला अस्पताल का मामला

2 min read
marpeet video viral
अस्पताल में युवती ने कर दी महिला गार्ड की जमकर पिटाई, थप्पड़बाजी का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में एक युवती विवाद के बाद महिला गार्ड की पिटाई कर देती है। वहीं, मारपीट की घटना के बाद जिला अस्पताल की महिलाकर्मी की ओर से युवती के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है।


बताया जा रहा है कि, टीकमगढ़ जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में मरीज के परिजन खाली पड़े हुए पलंग पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक गर्भवती महिला को वार्ड में भर्ती करने के लिए डॉक्टरों द्वारा भेजा गया। इसी के चलते वार्ड की महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा पलंग पर बैठी एक युवती से पलंग खाली करने का निवेदन किया, जिसपर युवती ने पलंग छोड़ने से इंकार कर दिया। एक तरफ यपवती की जिद और दूसरी तरफ गर्भवती महिला की तकलीफ को देखते हुए महिला सुरक्षाकर्मी ने खुद ही युवती का सामान उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए उठा लिया, जिसपर पलंग पर बैठी युवती विफर गई।


सामने आया महिला गार्ड से मारपीट का वीडियो

बताया जा रहा है कि, जब महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा युवती से पलंग छोड़ने का निवेदन किया, तभी युवती उसपर भड़कते हुए गाली-गलौज पर उतारू हो गई थी, जिसे देखते हुए महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा उससे बात करने के बजाए खुद ही उसका सामान उठाकर दूसरे स्थान पर रखना चाहा। इसपर युवती इस कदर भड़क गई कि, उसने महिला गार्ड के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Published on:
06 Sept 2023 06:19 pm