टीकमगढ़

फाग गीतों के साथ निकलते हैं विधायक, टोली के साथ देते हैं शुभकामनाएं

वैसे तो रंगों का पर्व हर दिल में उल्लास जगाता है, परंतु रंगों का यह पर्व कुछ जगहों पर खास तौर पर अलग ही अंदाज में मनाया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 12:55 PM IST
For Holi Special Pages
For Holi Special Pages

टीकमगढ़ .वैसे तो रंगों का पर्व हर दिल में उल्लास जगाता है, परंतु रंगों का यह पर्व कुछ जगहों पर खास तौर पर अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। दिलों को जोडऩे वाले इस पर्व में जहां पकवानों का महत्व है वहीं होली को खास अंदाज में मनाना भी परंपराओं में शामिल है।
वैसे तो टीकमगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में वर्षों से होली पारंपरिक तरीके से मनाई जाती रही है। होलिका दहन के साथ ही अबीर और गुलाल से आसमान रंग बिरंगा हो जाता है और होली के रंगों में सराबोर होने की तैयारी शुरू हो जाती है। होली के दिन सुबह से ही रंगों की फुहार में हर दिल रंगा नजर आता है और फिर गूंजते हैं होली के तराने। फागों के बीच जायके और प्रेम का संगम मिलता है और टोलियों की गूंज से सड़कें एवं गलियां रंग बिरंगी नजर आती है।

टोली के साथ निकलते हैं विधायक: वैसे तो युवाओं की टोलियों की मस्ती सड़कों पर खूब नजर आती है पर होली के यह रंग यादगार बनते हैं विधायक केके श्रीवास्तव के निवास पर। यहां फाग की गूंज और रंगों की होली के बीच एक दूसरे को रंगों के पर्व की बधाई दी जाती है और फिर विधायक टोली के साथ निकलते हैं नगर की सड़कों पर। ढोलक की थाप पर अपने साथियों के साथ विधायक नगर की सड़कों पर होली के तरानों के बीच निकलते हैं और जगह-जगह रूक कर लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हैं। यह कार्यक्रम दिन भर चलता रहता है और होली के त्यौहार को कुछ इसी प्रकार यादगार बनाया जाता है। होलिका दहन के साथ ही अबीर और गुलाल से आसमान रंग बिरंगा हो जाता है और होली के रंगों में सराबोर होने की तैयारी शुरू हो जाती है। होली के दिन सुबह से ही रंगों की फुहार में हर दिल रंगा नजर आता है और फिर गूंजते हैं होली के तराने। फागों के बीच जायके और प्रेम का संगम मिलता है और टोलियों की गूंज से सड़कें एवं गलियां रंग बिरंगी नजर आती है।

Updated on:
28 Feb 2018, 12:55 PM IST
Published on: