
टीकमगढ़.स्वच्छ भारत मिशन के तहत कें द्र और प्रदेश सरकार ने नगरों को स्वच्छ रखने के लिए कचरा वाहनों को संचालित किया गया है। लेकिन यह कचरा वाहन समय पर वार्ड वासियों के दरबाजे नहीं पहुंच पा रहे है। जिसके कारण वार्डो की सड़कों सहित चौराहों पर कचरों के ढेर लगे हुए है। जिससे नगर में डोर टू डोर कचरा उठाने की शुरूआती प्लानिंग में ही नगर प्रशासन फेल साबित दिखाई दे रहा है।
नगर को साफ -सुधरा बनाएं रखने के लिए शुुरूआत में नगर परिषद फेल हो चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक दरबाजे पर डस्टबीन को अमलीजामा पहनाया गया है। योजना के तहत लाखों रूपए खर्च कर फ ाइवर और फू टपाथ डस्टबीन खरीदे गए थे। जो नगर के प्रमुख मार्गो पर दुकानों व घरों के बीच रखा जाना था। परिषद प्रशासन ने इस पर संजीदगी तो दिखाई। लेकिन पूरी तरह से नहीं। खरीदें गए डस्टबिनों को कुछ चुनिंदा एवं रसूखदारों के यहां तक देकर उन्ही के द्वार तक स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए। इसके बाद नगर परिषद ने न तो डस्टबिन की सुध ली, और न ही डोर टू डोर कचरा उठाए जाने पर जोर दिया गया । जिसके कारण नगरवासी और दुकानदारों को खुलें में कचरा फेंक रहे है।
यह थी नगर परिषद की प्लानिंग
पूरे नगर में डोर टू डोर योजना लागू की गई थी। खासतौर से बाजार के पूरे इलाकों में प्रत्येक स्थानों पर डस्टबिन रखे जाने थे। कचरा इधर उधर फैंकने के बजाय डस्टबिन में डालने के लिए दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील की गई थी। यदि प्लांनिग सही रहता, तो लोगों को जहां तहां पड़ें कचरें से निजात मिल जाता और सफ ाई कर्मियों को भी कम मेहनत करनी पड़ती।
वार्डो में वाहन नहीं पहुंचता
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि परिषद की योजना के तहत प्लास्टीन 10 स्थानों पर 20 डस्टबिन लगाए गए है। और दुकानों के लिए अलग से प्लास्टिक के डस्टबिनों का वितरण किया गया था। प्लानिंग तो कामयाब होने से रही। जो आधे से ज्यादा दुकानों पर नजर नहीं आ रहे है। तो वहीं गिने चुने वार्डो में जाकर नगर परिषद रसूखदारों को फ ायदा दिलाने में लगी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि कई महीनों से कचरा वाहन नहीं आया है।
हर माह लाखों फि र भी सफ ाई में फि सड्डी
नगर परिषद द्वारा नगर को साफ -सुधरा रखने के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने को एक टैक्टर एवं दो आपे वाहन लगाए गए है। परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों में प्रतिमाह 6 हजार लीटर डीजल की खपत हो रही है। एक लाख रूपए से अधिक 15 वार्डो की साफ -सफ ाई के लिए तैनात 20 कर्मचारी पर खर्च किए जा रहे है। इसके बावजूद भी नालियों चौक पड़ी और जगह-जगह कचरे के ढ़ेर आसानी से देखे जा सकते है।
क्या कहते है वार्ड वासी
कचरा वाहन तो दूर की बात कभी साफ -सफ ाई करने आज तक वार्ड में नहीं आया। जनप्रतिनिधि केवल वोट मांगने के बाद वापस नहीं आते है। वार्डवासियों को कचरा वाहन का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
गोरीशंकर यादव वार्ड 9 निवासी।
स्वच्छता के नाम पर लाखों रूपए पानी के तरह बहाए जा रहे है। कचरा वाहन कभी भी वार्ड में नही आता है, और न ही लोगो केा डस्टबिन दिए गए है।
पुष्पेन्द्र सिंह, पुरानी वस्ती
कभी कभार वार्डो की साफ -सफ ाई की जाती है। जिससें नालियां चौक पड़ी है कई बार शिकायतें की ,लेकिन कोई कार्रवाई ही नहीं की जाती। बदबू से वार्डवासी परेशान बने हुए है।
राजकुमार प्रजापति, वार्ड 8 निवासी।
कहते है अधिकारी
सभी वार्डो में कचरा उठाने के लिए वाहन लगे हुए है। आवश्यकतानुसार चार वाहन खरीदे जा रहे। जिससें सभी वार्डो में वाहन पहुंचकर कचरा उठाने का काम करेगे। जल्द ही इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।