टीकमगढ़. करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू कर दी गई है। पर्व के पहले अपने लिए खास साड़ी और पोषाक को तैयार कराने के लिए महिलाओं का बाजार पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार साडिय़ों को लेकर ट्रेंड में बदलाव बताया जा रहा है। पर्व विशेष पर चटक और रंगदार साडिय़ों की जगह अब हल्के रंग की साड़ी के साथ ही कोसा और सिल्क महिलाओं की पसंद बनता जा रहा है। साथ ही एक बार फिर से बनारसी साडिय़ों का दौर वापस होता दिख रहा है।
दुकानों पर आई खास पोषाक, वहीं उपहार के लिए सराफा व्यापारियों ने कम वजन के आभूषण मंगाए
टीकमगढ़. करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू कर दी गई है। पर्व के पहले अपने लिए खास साड़ी और पोषाक को तैयार कराने के लिए महिलाओं का बाजार पहुंचना शुरू हो गया है।
इस बार साडिय़ों को लेकर ट्रेंड में बदलाव बताया जा रहा है। पर्व विशेष पर चटक और रंगदार साडिय़ों की जगह अब हल्के रंग की साड़ी के साथ ही कोसा और सिल्क महिलाओं की पसंद बनता जा रहा है। साथ ही एक बार फिर से बनारसी साडिय़ों का दौर वापस होता दिख रहा है।
समय के साथ करवा चौथ भी जिले का प्रमुख त्योहार होता जा रहा है। इस पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। खास कर पहली बार अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। वहीं पहली बार व्रत रखने वाली अपनी जीवन संगनी का यह पर्व खास बनाने के लिए पुरुष भी उनके लिए खास उपहार की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में कपड़ा और सराफा व्यापार में उछाल देखा जा रहा है। पर्व के पहले महिलाओं की साडिय़ों एवं ड्रेस कंप्लीट हो जाए, इसके लिए एक सप्ताह से तैयारी शुरू हो गई है तमाम सामग्री के बाजार सजकर तैयार हैं और बाजार में खासी रौनक बनी हुई है।
इन साडिय़ों की डिमांड
साड़ी शो-रूम के संचालक रचित जैन बताते हैं कि इस बार ट्रेंड में बदलाव आया है। अब महिलाएं कलर वाली चटक साडिय़ों की जगह हल्के रंग की वर्क वाली साडिय़ों की डिमांड कर रही हैं। इसके तमाम कलेक्शन बाजार में हैं। उनका कहना था कि साथ ही हल्के लहंगे और खास पोषाक भी आई है।
उनका कहना था कि इस बार सिल्क और कोसा की साडिय़ों की भी डिमांड बनी है। साथ ही हल्की बनारसी साडिय़ों का दौर भी लौट आया है।
मनीष जैन का कहना था कि इस बार ट्रेंड बदलने से 1500 से 2000 तक की रेंज में तमाम लहंगे उपलब्ध है। इसके साथ ही 1 से 2 हजार के बीच में आकर्षक साडिय़ों की रेंज आई है।
तलाश रहे हल्के जेवरात
सराफा व्यापारी विवेक सोनी का कहना है कि सोने के दाम बढऩे से अब लोग हल्के आभूषणों की तलाश कर रहे हैं। वहीं विभिन्न कंपनियों ने भी इसकी अच्छी रेंज निकाली है। एक से दो ग्राम में अंगूठी के साथ ही 3 से 4 ग्राम में कान के आभूषण मिल रहे हैं तो कम वजन की चेन, हार भी उपलब्ध है। उनका कहना था कि करवा चौथ को लेकर बाजार में डिमांड बढऩे लगी है। अब ये स्थिति दीपावली तक बनी रहेगी। लगातार बाजार में उतार चढ़ाव भी होते रहेंगे।