टीकमगढ़ सोमवार को आइटीआइ कॉलेज के पीछे वृद्धा आश्रम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मातृ शक्ति संगठन ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जानकारी दी कि १० दिसंबर को संगठन की सभी बहिनों के सहयोग से आठ जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। बारात बजरंग अखाड़ा में ठहरेंगी और दुल्हा का टीका नजर बाग में किया जाएगा। […]
टीकमगढ़ सोमवार को आइटीआइ कॉलेज के पीछे वृद्धा आश्रम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मातृ शक्ति संगठन ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जानकारी दी कि १० दिसंबर को संगठन की सभी बहिनों के सहयोग से आठ जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। बारात बजरंग अखाड़ा में ठहरेंगी और दुल्हा का टीका नजर बाग में किया जाएगा। संगठन की ओर से दहेज के सामान की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि विवाह समारोह के आयोजन में 9 दिसंबर को शाम 6 बजे से मेहंदी की रस्म होगी। 10 दिसंबर की दोपहर 12 बजे शहर के बजरंग अखाड़ा मंदिर से दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली जाएगी। शहर में से होते हुए दोपहर 1 बजे नजर बाग मैदान में दूल्हे पहुंचेंगे, जहां पर टीका होगा। दोपहर 2 बजे से पानी ग्रहण संस्कार की रस्में शुरू होंगी।
जिसके बाद शाम 5 बजे देव दर्शन और शाम 6 बजे विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। उनका कहना था कि विवाह समारोह में कन्या और वर पक्ष के 40, 40 लोगों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन में संगठन के सभी सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने आर्थिक सहयोग किया है।
मातृ शक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने बताया कि महिला सदस्यों के सहयोग से संगठन पिछले छह सालों से मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम का संचालन कर रहा है। पिछले वर्ष भी सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें पांच जोड़ों का विवाह हुआ था। इस बार पहले सात जोड़ों का विवाह तय हुआ था। जिसमें एक परिवार और शामिल होगा। अब कुल आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।