टीकमगढ़

mp by election 2021: पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर कौन हैं आमने सामने, जानिए इनकी प्रोफाइल

कांग्रेस से पूर्व मंत्री ब्रजेंद्रसिंह राठौर के बेटे नितेंद्र राठौर को उम्मीद्वार बनाया गया है। वहीं भाजपा से डॉ शिशुपाल यादव उम्मीद्वार हैं।

2 min read
mp by election 2021

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस और भाजपा ने दमदार नेताओं को खड़ा किया है। जहां कांग्रेस से पूर्व मंत्री ब्रजेंद्रसिंह राठौर के बेटे नितेंद्र राठौर को उम्मीद्वार बनाया गया है। वहीं भाजपा से डॉ शिशुपाल यादव उम्मीद्वार हैं। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस से ब्रजेंद्रसिंह राठौर ने जीत हासिल की थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण ब्रजेंद्रसिंह राठौर का निधन हो गया, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है।

कांग्रेस
-उम्मीद्वार-नितेंद्र राठौर
-उम्र-43 साल।
-पूर्व मंत्री ब्रजेंद्रसिंह राठौर के बेटे हैं।
-संपत्ति-13.84 करोड़।
-शिक्षा-होटल मैनेजमेंट।

भाजपा
उम्मीद्वार-डॉ शिशुपाल यादव।
उम्र-42 साल।
पिता-आशाराम यादव।
शिक्षा-एमए पीएचडी।
संपत्ति- 5.20 करोड़।
-यह समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2018 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे।

समाजवादी पार्टी
उम्मीद्वार-कुशवाहा मोतीलाल
उम्र-67 वर्ष।
पिता-दुर्गाप्रसाद।
शिक्षा-साक्षर।
संपत्ति-93.57 लाख ।

2018 चुनाव परिणाम पर एक नजर
विजेता- ब्रजेंद्रसिंह राठौर (कांग्रेस) 52436 (7620)
दूसरे नंबर पर- डॉ शिशुपाल यादव (सपा) 44816
तीसरे नंबर पर- नंदराम कुशवाह (बसपा) 30043
चौथे नंबर पर- अभय प्रतापसिंह यादव (भाजपा) 10391

2021 में मतदाताओं पर एक नजर
कुल मतदाता- 2,06,000
पुरुष मतदाता- 1,29,860
महिला मतदाता-76,240

30 को मतदान, 2 को परिणाम


वर्ष 2018 में हुए चुनाव में जोबट, पृथ्वीपुर, रैगांव, खंडवा विधानसभा सीट से यह परिणाम रहे थे, इनमें जोबट से कलावती भूरिया, पृथ्वीपुर से ब्रजेंद्र राठौर, रैगांव से जुगल किशोर बागरी, खंडवा से नंदकुमार सिंह चौहान विजेता रहे थे। दूसरी लहर में इन चारों नेताओं का कोरोना से निधन होने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके तहत ३० अक्टूबर को मतदान और २ नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

पृथ्वीपुर विधानसभा पर एक नजर
पृथ्वीपुर 2008 में परिसीमन के बाद विधानसभा सीट बनकर सामने आई है। यहां करीब 151 गांव, 56 ग्राम पंचायत और 2 नगर पंचायत है। जिसमें 242 पोलिंग बूथ है। यहां अब तक तीन बार हुए चुनाव में 2008 और 2018 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं वर्ष 2013 में भाजपा ने जीत हासिल की थी।

इन सभी उम्मीद्वारों में कांग्रेस के उम्मीद्वार सबसे रईस उम्मीद्वार हैं। जिनकी मासिक आय भी अन्य की अपेक्षा अधिक है। इस उपचुनाव में जातिगत समीकरण भी सक्रिय रहेंगे। नितेंद्र के पिता इसी क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे। ओरछा में इनका एक होटल है।

Published on:
27 Oct 2021 02:54 pm
Also Read
View All