टीकमगढ़

जिला व्यापार एवं उद्योग केेंद्र की जमीन से गायब तीन कंपनियों के खिलाफ जारी किए नोटिस

उद्योग केंद्र की जमीन पर मकान निर्माण

2 min read
Feb 03, 2025
उद्योग केंद्र की जमीन पर मकान निर्माण

कच्चा और पक्का मटेरियल गायब, तीस दिन में दिखाए सामग्री, नहीं तो लीज होगी निरस्त

टीकमगढ़. जतारा के बैरवार तिगैला पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने सात कंपनियों को १० एकड सस्ती जमीन ९९ साल के लिए लीज पर दी थी। इन दिनों वहां से चार कंपनियां गायब है और उनके स्थान पर निवास बना लिए गए है। जिला उद्योग केंद्र को स्थानीय लोगों ने सूचना भी दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पत्रिका ने ५ दिसंबर २०२४ को खबर का प्रकाशन किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग हरकत में आया और गायब कंपनियां के खिलाफ नोटिस जारी कर चस्पा कर दिए है। ३० दिवस में कच्ची और पक्की सामग्री दिखाने के निर्देश दिए और सामग्री के साथ महत्पूर्ण दस्तावेज नहीं होने पर लीज को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
बैरवार ग्राम पंचायत में उद्योग और व्यापार जमाने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने सस्ती दस एकड जमीन सात कंपनियों को १० अक्टूबर १९९१ में ९९ साल के लिए लीज पर दी थी। उसमें से चार कंपनियों ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य शुरू किया था और तीन कंपनी मालिको ने व्यापार की सस्ती जमीन पर मकान निर्माण करके निवास बना लिए है। मामले की शिकायतें एसडीएम, कलेक्टर और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को दी गई, लेकिन उनके द्वारा निरीक्षण तक नहीं किया गया। ५ दिसंबर २०२४ को पत्रिका ने ( युवाओ ंको रोजगार देने आवंटित की गई थी सस्ती दर पर जमीन, उद्योग स्थापित करने कंपनियों को दी गई जमीन पर तान दिए आलीशान मकान) खबर का शीर्षक प्रकाशित किया था। खबर के बाद ७ जनवरी २०२५ में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने नोटिस जारी कर दिए है।

इन कंपनियों को दी थी लीज
बताया गया कि मेसर्स रजवी मेकैनिकल एडं आयरन फेब्रीकेशन के मोहम्मद नसीम द्वारा लोहे के जाली फाटक, चेनल, मेसर्स धमासिया मिर्नलस के संजय कुमार जैन द्वारा पायरोफ्लाइट एवं डायस्पोर पाउडर, गिट्टी का निर्माण करने, मेसर्स मध्य प्रदेश दुग्ध महासंघ के प्रबंधक दुग्ध शीत केंद जतारा द्वारा दुग्ध उत्पादन, मेसर्स वूमैन पोल्ट्री फ ार्म प्रा. लि के महिला मुर्गी उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित जतारा द्वारा मुर्गा दाना, मेसर्स प्रियंका आयरन, फेब्रीकेशन के राजकुमारी कोरी द्वारा लोहे की जाली फाटक चेनल, मेमर्स आर्य मसाला के मोती लाल कोरी द्वारा मसाला निर्माण और मेमर्स महावीर वस्त्र निर्माण के महेश कुमार जैन द्वारा वस्त्र निर्माण किए जाने थे।

यह कंपनियां है गायब
बताया गया कि यहां से मेसर्स प्रियंका आयरन, मेमर्स आर्य मसाला और मेमर्स महावीर वस्त्र निर्माण की कंपनियां गायब है। इन कंपनियों के स्थान पर मकान निर्माण कर लिए गए और निवास किया जा रहा है। इस कारण से बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए है।

यह दिया गया नोटिस
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक राजशेखर पांडे ने गायब कंपनियों के खिलाफ ७ जनवरी २०२५ को जारी किया है। कहा गया कि ग्रामीण कर्मशाला के लिए १० अक्टूबर १९९१ में जमीन आवंटित की गई थी। निरीक्षण में कंपनियां बंद पाई गई। इन कंपनियों को संचालक चालू नहीं करना चाहते और ३० दिवस का नोटिस जारी किया गया है। कहा कि यह कंपनियां प्रमाण स्वरूप विगत वर्षों के जीएसटी, रिर्टन, कच्चा माल क्रय बिल, सेल बिल, बैलेंस शीट और बिजली बिल जमा करे। इस प्रकार के दस्तावेज नहीं मिलने पर लीज को निरस्त किया जाएगा।

Published on:
03 Feb 2025 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर