टीकमगढ़. एक फरवरी की रात को वन विभाग के एसडीओ को अपनी पत्नी के साथ घर में बंद करने वाले पति ने अब तलाक की अर्जी लगाई है। पति ने अपने वकील के माध्यम से कुटुंब न्यायालय में आवेदन दिया है। वकील ने बताया कि न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया है और अब दोनों पक्षों के बयान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के साथ एसडीओ को बंद करने का मामला
टीकमगढ़. एक फरवरी की रात को वन विभाग के एसडीओ को अपनी पत्नी के साथ घर में बंद करने वाले पति ने अब तलाक की अर्जी लगाई है। पति ने अपने वकील के माध्यम से कुटुंब न्यायालय में आवेदन दिया है। वकील ने बताया कि न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया है और अब दोनों पक्षों के बयान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता शिव नारायण सोनी ने बताया कि पति के कहने पर उन्होंने कुटुंब न्यायालय में धारा 13 के तहत आवेदन लगाया है। इसमें उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने की मांग की है। अधिवक्ता सोनी ने बताया कि पत्नी से एसडीओ के मिलने के बाद से पति परेशान था और अब उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल में कई प्रकार की अनैतिक सामग्री देखी है, साथ ही उसने इसके लिए पत्नी को मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में अब उसने तलाक लेकर पत्नी से अलग होने की बात कही है। उनका कहना था कि तलाक के लिए पति के पास पर्याप्त आधार है और वह उन्हें सबूत के रूप में न्यायालय में पेश करेगा। वहीं पति का कहना था कि उसके साथ रहना अब ठीक नहीं है।
प्रदेश भर में उछला था मामला
विदित हो कि यह मामला पूरे प्रदेश में छाया था। वन महकमे के साथ ही हर कोई इस मामले की जानकारी करने में जुट गया था। विदित हो कि 1 फरवरी की रात को एक एसडीओ महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर महिला के पति ने एसडीओ के घर में प्रवेश करते ही बाहर से ताला लगा दिया था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने घर का ताला खोलकर दोनों को बाहर निकाला था। इसके बाद दोनों के बयान दर्ज कर जाने दिया था। वहीं पति ने इस मामले में थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जानकारी होने पर वन विभाग के कर्मचारी जहां थाने पहुंचे थे तो वहीं कुछ कर्मचारी अपने परिचितों एवं मीडिया के लोगों से इसकी जानकारी लेते दिखाई दे रहे थे।