टीकमगढ़

अब हरपुरा नहर के टूटने का झंझट खत्म, 7 किमी की नहर को किया जा रहा पक्का

पक्की हो गई हरपुरा नहर

2 min read
Jun 14, 2024
पक्की हो गई हरपुरा नहर

बारिश के समय किसानों को होती थी परेशान

टीकमगढ़. लंबे समय बाद हरपुरा नहर के टूटने की झंझट से किसानों को राहत मिलेगी। जलसंसाधन विभाग द्वारा ८ करोड २४ लाख रुपए से ७ किमी का मरम्मत कार्य और सीसी निर्माण किया जा रहा हैं। बारिश शुरू होते ही तालाब भरने के लिए जामनी नदी का पानी रफ्तार से पहुंचाया जाएगा।
बताया गया कि ४५ किमी की हरपुरा नहर में संचालित पानी को कंट्रोल करने के लिए तीन स्टे्रक्चर बनाए जाएंगे। इस स्टे्रक्चरों से ऑवरफ्लो नगर के पानी को कम किया जाएगा और नहर को टूटने से बचाया जाएगा। इसके पहले नहर के पानी को कं ट्रोल करने के लिए कोई उपाय नहीं था। जिसके कारण नहर का टूटना शुरू हो जाता था। अब नहर में मजबूती आएगी और किसानों भी नुकसान से बचेगे।
११ साल में दर्जनों बार टूटी नहर
नहर का शुभारंभ वर्ष २०१२ में किया गया था। यह नहर हरपुरा जामनी नदी से मोहनगढ़ तक के तालाबों को भरने के लिए निकाली गई थी। अधिक भराव से यह दर्जनों बार टूट चुकी हैं। विगत महीने में खेरा के मझगुवां गांव के पास टूट गई थी। उसका निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। अब किसानों को नहर के टूटने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
यह होंगे निर्माण कार्य
विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी ७ किमी का मरम्मत कार्य किया जा रहा हैं। नहर की सीसी, आठ पुलिया निर्माण, तीन स्ट्रेक्चर और मिट़्टी का भराव किया जा रहा हैं। नहर के ओवरफ्लो पानी को रोकने जगह-जगह पाइप बिछाए जाएंगे। जिससे नहर टूटने की समस्या खत्म हो जाएगी।

नहर का मरम्मत कार्य ८ करोड २४ लाख से किया जा रहा हैं। इसमें नहर का सीसी, पुलिया, स्ट्रेक्चर और कई स्थानों पर मिट्टी से पुराव के साथ अन्य निर्माण किए जा रहे हैं। टूटी नहर का भी निर्माण किया जा रहा हैं। किसानों को होने वाली समस्याओं का समाधान हो गया हैं।
दीपेंद्र सिंह कुशवाह, ईई जलसंसाधन विभाग टीकमगढ़।

Published on:
14 Jun 2024 07:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर