टीकमगढ़

धनतेरस पर ५० करोड का चला बाजार, तीन शुभ योग में जमकर हुई खरीददारी

बाजार में रही भीड भीड

2 min read
Oct 30, 2024
बाजार में रही भीड भीड

ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में लोगों की लगी रही भीड़

टीकमगढ़. दिवाली त्योहारों के सीजन में आज धनतेरस जिले भर के व्यापारियों के लिए एक बड़ा दिन रहा। इसको लेकर बाजार में बड़ी तैयारियां व्यापारियों ने की थी। धनतेरस के मौके पर 50 करोड़ रुपए की खरीददारी की गई है। सबसे अधिक कारोबार ऑटो मोबाइल्स, कार, सराफ में हुआ है। आमजनों ने एंद्र योग, त्रिपुष्कर योग और सिद्धि योग जमकर खरीददारी की।
दीपोत्सव की शुरूआत मंगलवार धनतेरस से हो गई है। छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों ने दुकानों को सजा लिया था। ऑटो मोबाइल, ज्वैलरी और बर्तन, इंलेक्ट्रोनिक कारोबार बाजार में देखने को मिला है। जिले धनतेरस पर कार, सोने चांदी के सिक्के का ट्रेड दिखा है। सर्वाधिक एडबांस बुकिंग दो पहिया वाहनों की हुई थी। इसके साथ ही कार, ट्रैक्टर के साथ इलैक्ट्रेनिक सामग्री भी खरीदी गई है।
५० करोड का हुआ कारोबार
बताया गया कि शहर में १२०० करोड की बाइक, १० करोड की कार, २० से अधिक ट्रैक्टर, ५ करोड का सोना चांदी, २ करोड के बर्तन, ४ करोड के इलैक्ट्रोनिक सामग्री बाजार में आमजनों द्वारा खरीदी गई है। इसके साथ ही अन्य सामग्री को खरीदा गया है। जिले में लगभग ५० करोड से अधिक का व्यापार होने अनुमान लगाया गया है।

होम एल्पायसेंस की डिमांड भी पिछले साल की अपेक्षा 20 फ ीसदी इस बार ज्यादा है। नजाई रोड, काटरा बाजार, सिविल लाइन में गैस चूल्हा, मिक्सर, कुकर, बर्तन और घरेलू सामानों की डिमांड ज्यादा रही है। एक्सचेंज ऑफ र, गिफ्ट हैंपर व डिस्काउंट के कारण बाजार में इसकी जमकर खरीदारी हुई है।

यह रहा मुहूर्त
पंडित रामस्वरूप पटैरिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह ९ बजे से दोपहर १२ बजे तक और दोपहर १:३० बजे से ३ बजे तक,शाम ६ बजे से ७:३० बजे के बीच मुहूर्त है। इस मुहूर्त में सोना चांदी, पीतल, तांबा को खदीना शुभ माना गया है। धनतेरस का पर्व ३० अक्टूबर की दोपहर १:१५ बजे तक रहेगा। पर्व के दौरा त्रिपुष्कर योग बनने में खरीददारी करना बहुत शुभ बताया गया है। इस पर्व पर तीन योग शुभ माने गए है। पहला एंद्र योग, त्रिपुष्कर योग और सिद्धि योग थे। जिसमें आमजनों ने जमकर खरीददारी की।

Published on:
30 Oct 2024 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर