टीकमगढ़

डूब गए शासकीय कार्यालय पानी ही पानी देख लौट रहे आमजन

कोतवाली थाना परिसर में करीब 4 फीट पानी

2 min read
Aug 07, 2019
pani hi pani dekh dar gai police
pani hi pani dekh dar gai police

टीकमगढ़.निवाड़ी क्षेत्र में देर रात हुई झमाझम बारिश से कई कार्यालयों व घरों में पानी भर गया। वहीं हाईवे पर पुलिया बंद होने से एक मकान में पानी भर जाने से हजारों रुपए का सामान खराब हो गया। परिजनों को छत से नीचे रस्सी के सहारे निकाला गया। रामगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पड़ोस की महिला आकाशीय की बिजली की चपेट में आ गई। नीमखेरा में आकाशीय बिजली से भैंस की मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार निवाड़ी अंतर्गत ग्राम रामगढ में आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक जगदीश अहिरवार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जगदीश अहिरवार अपने घर के बैठा हुआ था तभी जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली जगदीश के घर की ओर दिखी और टीवी के अंदर एक धमाका हुआ।

इसी के साथ वह बेहोश हो गया और पड़ोस में रहने वाली पुख्खन खटीक भी चपेट में आ गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में ंभर्ती कराया गया है। वहीं निवाड़ी अन्तर्गत ग्राम नामापुरा में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।

पुलिस को पानी ने घेरा
नगर में भयंकर बारिश के दौरान सिविल लाइन में स्थित कार्यालयों एवं आवासों में पानी भर गया जिससे कार्यालयों में जाना और आवासों से अधिकारियों का निकलना मुश्किल हो गया। नगर के कोतवाली थाना परिसर में करीब 4 फीट पानी भर जाने से कई शासकीय कागज खराब हो गए।

वहीं थाना प्रभारी, एसडीओपी कार्यालय एवं एसडीओपी निवास पशु चिकित्सालय एवं पशु चिकित्सा अधिकारी का आवास में पानी भर गया।वहीं पशु चिकित्सालय में तो पानी भर जाने से दवाइयां एवं शासकीय रिकॉर्ड भी खराब हो गया। वहीं तरिचर कला के विद्युत विभाग के पावर हाउस में 4 फीट पानी भर गया है।कनिष्ठ यंत्री ने नगर परिषद के सीएमओ को पानी निकलवाने के लिए कहा लेकिन नगर परिषद के सीएमओ ने स्टाफ की कमी बता कर पल्ला झाड़ लिया।


वही जनपद के अंतर्गत ग्राम ऊरदौरा में बारिश के चलते नाली का पानी लोगों के घरों में घुस गया।जानकारी लगते ही टेहरका थाना प्रभारी जगमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्राम वासियों को सुरक्षित निकाला। वहीं तेज बारिश के कारण झांसी मऊरानीपुर एनएच 76 पर पुलिया टूट गई।इस कारण करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Published on:
07 Aug 2019 11:51 am