ओरछा. पुलिस ने जेवरात की दुकान को निशाना बनाने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं महंगी कार से जेवरात की दुकान पर आती थीं और आभूषण लेकर फरार हो जाती थीं। इन महिलाओं के हाव-भाव से दुकानदार किसी प्रकार का शक भी नहीं कर पाता था। पुलिस ने इन ठग महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके पास से एक लाख रुपए के आभूषण भी जब्त किए हैं।
जेवरात पर हाथ साफ कर महंगी कार से हो जाती थीं फरार
ओरछा. पुलिस ने जेवरात की दुकान को निशाना बनाने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं महंगी कार से जेवरात की दुकान पर आती थीं और आभूषण लेकर फरार हो जाती थीं। इन महिलाओं के हाव-भाव से दुकानदार किसी प्रकार का शक भी नहीं कर पाता था। पुलिस ने इन ठग महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके पास से एक लाख रुपए के आभूषण भी जब्त किए हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि 12 फरवरी को श्याम कॉलोनी निवासी बृजेश सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी को उनकी दुकान पर तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं थीं। यह महिलाएं उनकी दुकान से बीजा सेन की सोने की 6 पुतली, एक ङ्क्षसगल सोने का पेंडल, एक डबल कुंदे का पैंडल, 3 जोड़ी सोने के कान के आभूषण सहित कुल 98 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई। बताया कि महिलाएं ऐसी दुकानों को चिन्हित करतीं थीं, जहां पर अधिक भीड़भाड़ होती थी या फिर दुकानदार थोड़ा लापरवाह दिखाई देता था।
उनका कहना था कि इनके ऊपर और भी मामले दर्ज हैं। यह महिलाएं महंगी कार से आती थीं, ऐसे में दुकानदार भी किसी प्रकार का संदेह नहीं करते थे। महिलाओं के पास से घटना में प्रयुक्त 7 लाख रुपए की कार के साथ ही चोरी किए गए 1.05 लाख रुपए के जेवरात भी जब्त कर लिए हैं। इनकी गिरफ्तारी पर एसपी डॉ. राय ङ्क्षसह नरवरिया ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
खंगाले झांसी तक 70 सीसीटीवी कैमरे
व्यापारी बृजेश ने बताया कि यह महिलाएं कार से आईं थीं। इस पर पुलिस ने इन महिलाओं का पता लगाने के लिए ओरछा से झांसी तक के 70 सीसीटीवी कैमरों के साथ ही टोल पर इसकी जांच की। एसडीओपी बघेल ने बताया कि झांसी निवासी माया दोहरे, माया देवी एवं मिथलेशी सभी निवासी उरई जिला जालौन को गिरफ्तार कर लिया गया है।