टीकमगढ़

अधूरी छोड़ दी 72 लाख की सडक़, इसके लिए सालों से चल रहा था संघर्ष

सीसी निर्माण रोकने बना दी खाई

2 min read
Apr 02, 2025
सीसी निर्माण रोकने बना दी खाई

तीन स्थानों पर बना दी खाईए प्रभावित हो रही आवागमन

टीकमगढ़. नगरपालिका क्षेत्र के चार स्थान ऐसे है, जहां पर सडक़ के लिए मोहल्ला वासियों ने ज्ञापन दिए, धरना प्रदर्शन किए और आश्वासन के बाद सडक़ तक नहीं मिल पाई है। उसमें एक बंडा नाला से सागर बायपास को जोडऩे वाली सडक़ है। जिसे निर्माण की स्वीकृति मिली और दोनों ओर से निर्माण कार्य हो गया। लेकिन बीच में तीन सौ मीटर निर्माण के लिए छोड़ दिया है। उस जगह में जमीनी विवाद का पेंच फंसा है। जिसके कारण निर्माण कार्य रोक दिया है।


वार्ड २६ बंडा नाला से सागर बायपास तक एक किमी की सडक़ कायाकल्प योजना से ७२ लाख रुपए में निर्माण की गई है। इसे बनाने के पहले निर्माण एजेंसी और पार्षद ने जमकर संघर्ष किया। उसके बाद यह सडक़ बन पाई है। फिर भी बीच में एक किसान का जमीनी नंबर का पेंच फंस गया है। अब किसान ने सडक़ का निर्माण कार्य रोक दिया है। तीन स्थानों पर आवागमन प्रभावित करने के लिए खाई खोद दी है। जब से सडक़ निर्माण कार्य रूका हुआ है। अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो रहने वाले लोगों को फिर से बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

पहले से विवाद में थी यह सडक़
सागर बायपास तक इस रास्ते को जोडऩे कच्चा रास्ता बना था। इस रास्ते में सबसे अधिक परेशानियां बारिश के समय होती थी। जहां से लोगों का निकलना मुश्किल होता था। सडक़ निर्माण कराने का सर्वे कार्य शुरू होते ही जमीनी विवाद होने लगता था। वर्षों तक सडक़ निर्माण की तैयारी ठंडे वस्ते में पड़ी रही। निर्माण शुरू हुआ तो फिर से जमीनी विवाद शुरू हो गया और कार्य को रोक दिया है।

यह है सडक़ निर्माण की स्थिति
दोनों ओर से सीसी सडक़ निर्माण किया गया है। दोनों ओर से पटरियों को मिट्टी मुरम से भर दिया गया है। इसी के बीच में तीन स्थानों पर निर्माण और आवागमन रोकने के लिए खाई को बना दिया है। जहां से निकलना खतरे से कम नहीं है। बारिश के समय यहां पर अधिक समस्या हो जाएंगी।

इनका कहना
कायाकल्प योजना से सडक़ निर्माण बड़ी मुश्किल में स्वीकृत करा पाई थी। एक किसान का जमीनी नंबर बीच में आ गया है। इस कारण से सीसी निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उस समस्या का समाधान किया जा रहा है। जल्द ही यहां के निवासियों को पूर्ण निर्माण करके सडक़ सौंपी जाएंगी।
पंकज प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड २६ नगरपालिका टीकमगढ़।

Published on:
02 Apr 2025 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर