टीकमगढ़

श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, आज सजेगा विवाह मंडप, खिलेगी हल्दी, कड़ी और बरा के साथ छनेगी पंगत

Shri Ram Janaki Marriage Festival : श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, दीपोत्सव के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय महोत्सव। आज सजेगा विवाह का मंडप, खिलेगी हल्दी, कड़ी और बरा के साथ छनेगी पंगत।

2 min read
श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव (Photo Source- Patrika)

Shri Ram Janaki Marriage Festival : बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में तीन दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। रविवार शाम यहां भगवान के विवाह महोत्सव की खुशी में प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों एवं नगर के लोगों के साथ कंचना घाट पहुंच कर सबसे पहले मां बेतवा की आरती की। इसके बाद यहां पर सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए। कंचना घाट पर प्रज्ज्वलित हुए इन दीपों से यह घाट कंचन की तरह दमकता दिखाई दिया।

वहीं आज श्रीराम राजा मंदिर के साथ ही जानकी मंदिर में भगवान के विवाह का मंडप सजाया जाएगा। यहां पर परंपरागत तरीके से बांस, आम, जामुन के पत्तों से भगवान के विवाह का मंडप सजेगा।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में 4 दिन वाहनों की एंट्री बैन, बेहद खास है वजह, जानें विकल्पिक मार्ग

कलेक्टर करेंगी मंडप का पूजन

कलेक्टर जमुना भिडे परंपरा के अनुसार मंडप का पूजन करेंगी और इसके बाद भगवान के कुल देवता का पूजन होगा। वहीं, दोपहर बाद यहां पर मंडप की पंगत शुरू होगी। भगवान के मंडप के समय यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और भगवान को लगने वाली हल्दी खेलने के लिए लालायित होते दिखाई देंगे। प्रशासन ने मंडप की पंगत में 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की है।

सवा लाख दियों से दमक उठा था कंचना घाट

बता दें कि, इससे पहले बीती शाम 6 बजे बेतवा नदी के कंचना घाट पर पहुंचे विधायक अनिल जैन, कलेक्टर जमुना भिडे, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आमजनों ने मां बेतवा की आरती की। विधि-विधान से मां बेतवा की आरती के बाद यहां पर सभी ने मिलकर भगवान के विवाह महोत्सव की खुशी में दीप प्रज्ज्वलित किए। यहां पर प्रशासन ने दीपकों के 400 ब्लॉक तैयार किए थे। इसके लिए तैनात वॉलेंटियर ने एक के बाद एक दीप प्रज्ज्वलित करना शुरू किए। जब यहां पर सवा लाख दीपक एक साथ जले तो पूरा कंचना घाट दमक उठा।

श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का कार्यक्रम

-दिनांक 24 नवंबर 2025- मंडप एवं पंगत

-दिनांक 25 नवंबर 2025- श्रीराम बरात

-दिनांक 25 नवंबर 2025- कुंवर कलेवा

ये भी पढ़ें

एमपी के अयोध्या में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की धूम, सवा लाख दीयों से जगमगाया कंचना घाट, देखें अद्भुत दृष्य

Published on:
24 Nov 2025 11:16 am
Also Read
View All

अगली खबर