पहले हाथों से फिर बाइक से ले गए डेड बॉडी

टीकमगढ़ जिले में शवों को बाइकों, हाथ ठेलों पर ले जाने का क्रम नहीं थम रहा, नया मामला उमाभारती के गृह नगर बड़ागांव से प्रकाश में आया है
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2017, 6:57 PM IST
The first hands then take the bike Dead Body
The first hands then take the bike Dead Body
टीकमगढ़. जिले में पोस्टमार्टम गृह से मृतक के घर तक ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध न होने से शव बाइकों व अन्य साधनों से ले जाए जा रहे हैं। रविवार को जिले के बड़ागांव में रविवार को बाइक से शव ले जाने का मामला सामने आया है।

The first hands then take the bike Dead Body

रविवार को बड़ागांव मौखरा गांव रोड पर खदान में पानी भरा था। जहां ग्यासी बुनकर का 12 साल का पुत्र अभिषेक बुनकर नहाने गया और पानी में डूब गया। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई। इस बीच खदान में तलाशी ली गई तो उसका शव मिला। इसके बाद बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम गृह लाया गया जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डेढ़ किमी दूर पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां कोई वाहन उपलब्ध न कराए जाने पर पहले हाथों पर पर शव लेकर पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद भी कोई वाहन न उपलब्ध न कराए जाने पर शव बाइक से गांव तक ले जाया गया।

बडग़ांव नगर केंद्रीय मंत्री उमाभारती का गृह नगर है। यहां पर ऐसी व्यवस्थाएं न होने पर लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम गृह पहाड़ी पर बनाया गया है, बारिश के दिनों में इसी तरह हाथों से शव पहाड़ी तक पहुंचाने पड़ते हैं, जिसके लिए शासन प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।

The first hands then take the bike Dead Body


Published on: