टीकमगढ़

कृषि उपज मंडी और महेंद्र सागर तालाब की अधूरी पड़ी सबवे सडक़

महेंद्र सागर तालाब की सडक़

2 min read
Oct 23, 2024
module: NormalModule; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 146.0;

तीन साल पहले खोद डाली थी किनार, अब गिर रहे वाहन चालक

टीकमगढ़. नगरपालिका ने शहर की सडक़ों को चौड़ा करने के लिए मुख्य सडक़ों के किनारे की पटरियों को खाद दिया था। उनका पक्का निर्माण कराने के लिए मिट्टी गिट्टी को बिछाया गया था। अब कृषि उपज मंडी और महेंद्र सागर तालाब की सडक़ की किनारे को अधूरा छोड़ दिया है। जहां पर आए दिए लाडिंग और चार पहिया के साथ दो पहिया वाहन गिर कर क्षतिग्रस्त हो रहे है।
तीन साल से ढोंगा से $कृषि मंडी होते हुए कुंवरपुरा रोड और महेंद्र सागर तालाब की सडक़ अधूरी पड़ी है। इस सबवे सडक़ का निर्माण नगरपालिका चुनाव के पहले तेज गति से किया जा रहा था। चुनाव खत्म होते ही यह निर्माण कार्य बंद कर दिया। उसके कुछ समय बाद एक तरफ की सबवे सडक़ का निर्माण किया है। फिर एक तरफ की सडक़ अधूरी पड़ी है। जहां सामने से आने वाले वाहन को साइड देने पर दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।

गहरी हो गई सडक़ों की किनारे
ढोंगा रोड की किनारे को बनाने के लिए गहरा कर दिया है, लेकिन अचानक एक साल पहले निर्माण कार्य को रोक दिया। जिसके कारण सबवे सडक़ अधूरी पड़ी है। अब खरीफ की फसलों को लेकर किसान कृषि उपज मंडी में आ रहे है। जिन्हें साइड देने में दुर्घटनाओं का डर सता रहा है। जबकि सडक़ निर्माण कराने के लिए पत्राचार भी किया गया है।

महेंद्र सागर तालाब की भी पड़ी अधूरी सडक़
महेंद्र सागर तालाब बंधान की सडक़ का चौड़ीकरण करने के लिए दोनों ओर से सडक़ को गहरा किया गया था। डेढ साल पहले एक तरफ की सडक़ का आरसीसी निर्माण कर दिया गया था, लेकिन दूसरी तरफ की सडक़ की किनारे को छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों दोनों जगहों पर अधूरी पड़ी सडक़ निर्माण को पूर्ण करवाने की मांग की है।

साइड देने पर होता है नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना था कि कई बार कॉलेज के छात्र तेज रफ्तार बाइक से ताल कोठी आते हैं। उनक बाइकें अधूरी पड़ी सडक़ पर कई बार अनियंत्रित हो जाती है तो कई बार सडक़ किनारे डाली गई गिट्टी छिटक कर राहगीरों को लग जाती है। इतना ही नहीं कई बार बाइक चालक गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं कई बार तो क्रॉसिंग के दौरान चार पहिया वाहनों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

Published on:
23 Oct 2024 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर