टीकमगढ़ रविवार सुबह से दोपहर डेढ बजे तक घना कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे दिनभर ठिठुरन रही। शनिवार की रात्रि में न्यूनतम ४.२ डिग्री और अधिकतम तापमान २१ डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार डेढ इस सप्ताह तक ठंडी हवाओं का दौर रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापतान ५.५ […]
टीकमगढ़ रविवार सुबह से दोपहर डेढ बजे तक घना कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे दिनभर ठिठुरन रही। शनिवार की रात्रि में न्यूनतम ४.२ डिग्री और अधिकतम तापमान २१ डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार डेढ इस सप्ताह तक ठंडी हवाओं का दौर रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापतान ५.५ डिग्री दर्ज किया गया है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक कोरडे ने बताया कि इन दिन अधिकतक तापमान १९ से 2१ डिग्री के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान ४ से ३ डिग्री तक गिर सकता है। इस सप्ताह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इस ठंड से दिन भर जन जीवन प्रभावित रहा। हर जगह निजी अलाव दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे थे। शीतलहर के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, हालांकि शनिवार को दिन के तापमान में ३ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया था। शक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 2१ डिग्री और न्यूनतम तापमान ५.५ डिग्री रहा।
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि लगातार ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान १७ से २० डिग्री और रात का तापमान ५ से ४ डिग्री के बीच