28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले सिंधिया तय कर लें कि चंबल में वह ज्यादा मजबूत है या नरेंद्र सिंह तोमर: अजय सिंह

टीकमगढ़। मीडिया से चर्चा करते अजय सिंह।

टीकमगढ़। मीडिया से चर्चा करते अजय सिंह।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष पहुंचे जिले में, बोले अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी

टीकमगढ़. कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सोमवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। कभी कांग्रेस के स्टार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा का चंबल में स्टार बनाने पर अजय सिंह का कहना था कि पहले सिंधिया खुद तय कर लें कि चंबल वह ज्यादा ताकतवर है या नरेंद्र सिंह तोमर। इसके बाद इस मामले में बात की जाएगी। सर्किट हाउस पहुंचे अजय सिंह से पत्रकारों ने ज्योतिरादित्य को भाजपा का चंबल में बड़ा चेहरा बताने उनका कहना था कि सिंधिया खुद तय कर लें कि भाजपा में वह मजबूत है या फिर नरेंद्र सिंह तोमर। कांग्रेस में थे तो पहली चार सीटों पर थे अब कहां है। अजय सिंह से पूछा गया कि एक-एक कर कांग्रेस से नेता जा रहा है, फिर कैसे सरकार बनेगी, इस पर उनका कहना था कि यह छंटनी चल रही है, छोटा परिवार, सुखी परिवार। नपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने और पद से पृथक करने के नोटिस के सवाल पर उन्होंने नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को आगे किया। इस पर अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक का कहना था कि जहां भी कांग्रेस के अध्यक्ष है, भाजपा उन्हें परेशान कर पद से हटाने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अपना जवाब शासन के साथ ही हाईकोर्ट में भी लगाया है और 18 मार्च को सुनवाई है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और जीत उनकी ही होगी।

हम तथ्य के साथ बात करते है

मजरा-टोला सड़क को लेकर खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह के बीच सोशल मीडिया पर हुए विवाद को लेकर अजय सिंह का कहना था कि विधायक के प्रयास से जब काम हुआ है तो वह उसका श्रेय क्यों न ले। विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला का कहना था कि इसके लिए हम सभी से मंत्रालय ने सुझाव मांगे थे। हम तथ्य के साथ अपनी बात करते है। उन्हें शासन स्तर से कुछ आया हो वह बताए।

यह सरकार की बेइंतजामी है

गैस की किल्लत को लेकर अजय सिंह का कहना था कि यह सरकार की बेइंतजामी है। सरकार हर मंच से गैस की परेशानी न होने की बात कह रही है और जनता सिलेंडर लेकर लाइन में लगी है। युद्ध शुरू होते ही सरकार ने गैस पर सीधे 60 रुपए बड़ा दिए है, हमारे समय में पांच रुपए भी बढ़ते थे तो इनके नेता सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठ जाते थे। इस दौरान खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।