विस्फोट से उड़े तीन मकान, तीन की मौत, 6 घायल

डायनामाइट का विस्फोट, किसान घर कैसे आया विस्फोटक जांच जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 1:32 PM IST
Three houses, three killed in blast
Three houses, three killed in blast
टीकमगढ़.
ओरछा थाना क्षेत्र का लाड़पुरा बुधवार की सुबह 4 बजे भयंकर धमाका से दहल उठा। नींद से उठकर जब धमाके की दिशा में भागे तो वहां मंजर खौफनाक था, एक मकान पूरी तरह तो दो मकान धराशायी हो चुके थे, हृदय विदारक चीखों से पूरे गांव सदमें में आ गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, पांच गंभीर घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


ओरछा थाना प्रभारी ने बताया कि नत्थू कुशवाहा निवासी लाडपुरा के मकान में बुधवार की सुबह 4 बजे धमाके से पूरा गांव दहल उठा। धमक इतनी तेज थी कि आसपास के मकान भी हिल गए। इस घटना में किसान नत्थू कुशवाहा की तत्काल मौत हो गई थी, सात परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई है। चार की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

Published on: