Lok Sabha 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ सीट पर कांग्रेस से पंकज अहिरवार और भाजपा से तीन बार के सांसद और केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक चुनावी मैदान में हैं।
Tikamgarh seat result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की आंधी चली है जिसमें कांग्रेस पूरे चारों खाने चित्त हो गई है। टीकमगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो यहां मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र खटीक ने एक बार फिर कांग्रेस की हवा निकाल दी है और लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। टीकमगढ़ सीट पर वीरेन्द्र खटीक ने 4 लाख 3 हजार 312 वोटों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है।
वीरेन्द्र खटीक ने लगातार चौथी बार टीकमगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से था। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र खटीक को कुल 7 लाख 15 हजार 50 वोट मिले जबकि कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 3 लाख 11 हजार 738 वोट मिले हैं। इस हिसाब से वीरेन्द्र खटीक ने 4 लाख 3 हजार 312 वोटों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है। बता दें कि वीरेन्द्र खटीक भले ही केन्द्र सरकार में मंत्री है लेकिन वो अपनी सादगी के कारण टीकमगढ़ में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें स्कूटर वाले मंत्री जी भी कहा जाता है। इसका कारण उनके पास एक पुराना स्कूटर है जिसे वो अक्सर टीकमगढ़ आने पर चलाते हुए नजर आते हैं। अपने एक इंटरव्यू में वीरेन्द्र खटीक ने ये भी बताया था कि करीब 10 सालों तक साइकिल रिपेयर कर उन्होंने अपने परिवार का खर्च चलाया। खटीक जब 5वीं में थे तब पिताजी की दुकान पर बैठना शुरू कर दिया था। डाक्टर खटीक बताते हैं कि सागर के गौरमूर्ति पर एक साइकिल रिपोयरिंग की दुकान खोली थी। खटीक ने सागर विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान साइकिल रिपोयरिंग का काम किया। गा।
| प्रत्याशी | पार्टी | वोटिंग प्रतिशत 2024 | वोटिंग प्रतिशत 2019 |
| पंकज अहिरवार | कांग्रेस | 60% | 66.62% |
| वीरेन्द्र खटीक | भाजपा |
| सीट | पार्टी | सदस्य |
| टीकमगढ़ | कांग्रेस | यादवेन्द्र सिंह |
| जतारा | बीजेपी | हरिशंकर खटीक |
| पृथ्वीपुर | कांग्रेस | नितेन्द्र सिंह राठौर |
| निवाड़ी | बीजेपी | अनिल जैन |
| खरगापुर | कांग्रेस | चंदा गौर |
| महाराजपुर | बीजेपी | कामाख्या प्रताप सिंह |
| छतरपुर | बीजेपी | ललिता यादव |
| बिजावर | बीजेपी | बबलू राजेश शुक्ला |
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| वीरेन्द्र खटीक | भाजपा | 6,72,248 |
| किरण अहिरवार | कांग्रेस | 3,24,189 |
परिसीमन के बाद 2009 में टीकमगढ़ सीट बनी
| साल | सदस्य | पार्टी |
| 2009 | वीरेन्द्र खटीक | भाजपा |
| 2014 | वीरेन्द्र खटीक | भाजपा |
| 2019 | वीरेन्द्र खटीक | भाजपा |