
Tikamgarh Crime News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से से गुरूवार को हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछोड़ा में लोड़गंज मुहल्ले में एक महिला और उसके बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। गुरूवार सुबह महिला संदिग्ध हालत में पेड़ पर मिली। वहीं, दोनों बच्चे पेड़ से थोड़ी दूर पर स्थित कुएं में मिले। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरूवार देर रात बच्चों को कुएं में …. के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति थोड़ी साफ होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम रश्मि कुशवाहा (25) और दो बच्चे पूर्वी (6) और हार्दिक कुशवाहा (4) है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चों को कब्जे में लिया और अब उन्हें पीएम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण व जांच की जा रही है।
महिला पिता चैनू कुशवाहा निवासी बैरबार बंदरगुड़ा थाना जतारा व भाई देशपत कुशवाहा ने ससुराल पक्ष के पति राहुल, ससुर कनछेदी पर इस मामले में गंभीर भूमिका होने के आरोप लगाए हैं। भाई ने बताया कि राहुल आए दिन रश्मि के साथ नशे की हालत में मारपीट करता था। पिछले महीने 17 अगस्त को भी राहुल ऐसी ही हरकत की थी। इसके बाद से रश्मि मायके में रह रही थीं।
करीब एक महीने पत्नी के बिना रहने के बाद राहुल 14 सितंबर को रश्मि को लेने मायके पहुंचा। पति ने अपने किए के लिए माफी मांगी तो महिला का परिवार उसे वापस भेजने के लिए राजी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल इसके बाद भी नहीं रुका और रश्मि के साथ दोबारा वैसी हरकत करने लगा। फिर इसके करीब 10 दिन के बाद गुरूवार को महिला कभी न लेने वाला कदम उठा लिया।
वहीं ससुर कनछेदी कुशवाहा निवासी बछोड़ा ने बताया है कि महिला अपने पति राहुल से विवाद करती थी। ससुर कनछेदी केअनुसार, कुछ दिनों पहले महिला ने कीटनाशक का सेवन भी किया था। इसी पारिवारिक विवाद के कारण सुबह करीब 4 बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर चली गई और फिर सुबह ग्रामीणों ने हमें बुरी खबर सुनाई।
जतारा एसडीओपी अनिल सिंह, तहसीलदार दिगौड़ा श्रीपत अहिरवार, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, फॉरेंसिक जांच अधिकारी प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारी, एसडीआरएफ की टीम व पुलिस बल मौजूद रहा।