टॉलीवुड

धनुष और साई पल्लवी के गाने Baby Rowdy पर हुए 1 अरब व्यूज़, ट्वीट कर लोगों को कहा- ‘शुक्रिया’

साउथ सुपरस्टार धनुष ( Dhanush ) और साई पल्लवी ( Sai Pallavi ) की फिल्म 'मारी 2' ( Maari 2 ) के गाने 'राउडी बेबी' ( Rowdy Baby ) ने यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया है। यह गाना साउथ का पहला ऐसा गाना बन चुका है। जिस पर एक अरब व्यूज़ हो चुके हैं। अभिनेता और अभिनेत्री ने ट्वीट कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 5:43 PM IST
A Billion Views On Ddhanush And Sai Pallavi Song Rowdy Baby
A Billion Views On Ddhanush And Sai Pallavi Song Rowdy Baby

नई दिल्ली। वाय दिस कोलावेरी डी ( Why dis kolaveri di )गाने से पॉपुलर हुए अभिनेता धनुष ( Dhanush ) और अभिनेत्री साईं पल्लवी ( Sai Pallavi ) का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुका है। गाने नाम 'राउडी बेबी' ( Rowdy Baby ) है। यूट्यूब पर गाने का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। बेबी राउडी पर एक अरब के व्यूज़ का आंकड़ा पार हो चुका है। जिसके के बाद गाना काफी ट्रेंड करने लगा है और धनुष और साईं पल्लवी सुर्खियों में आ चुके हैं।

फिल्म 'मारी 2' ( Maari 2 ) फिल्म का गाना है 'राउडी बेबी'। इस गाने के लिरिक्स 'पोएटू' और धनुष ने ही लिखें हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग के इतना पॉपुलर होते देख अभिनेता ने ट्वीट कर इस बात की खुशी जाहिर की है। धनुष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'यह काफी सुखद संयोग हैं। राउडी बेबी पर एक अरब व्यूज़ पार हो चुके हैं, दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन उनके मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग कोलावरी डी को नौ साल पूरे हो गए थे।' धनुष आगे लिखते हैं कि 'उनके लिए यह बात काफी गर्व है कि साउथ के पहले गाने पर एक अरब व्यूज़ आए हैं। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।'

धनुष ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस साई पल्लवी ( Sai Pallavi ) ने भी इस खुशखबरी को अपने फैंस संग शेयर किया। उन्होंने भी ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'राउडी बेबी को प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद...एक अरब प्यार और अभी भी गिनती जारी है।' उनके पोस्ट पर उनके चाहने वाले उन्होंने बधाई देते हुए कॉमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा