नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान जब प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) ने घर जाने की उम्मीद पूरी तरह से छोड़ दी थी। उस समय अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) उनके लिए भगवान बन कर सामने आए थे। उन्होंने कई राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद की थी। यही नहीं घर पहुंचाने के बाद भी उन्होंने लोगों को रोज़गार देने का भी प्रयास किया। उनके इस व्यवहार ने चंद लोगों का ही नहीं बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया। महीनों बाद भी लोग उनका शुक्रिया करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उनका धन्यवाद करता हुआ नज़र आ रहा है। हाल ही में एक शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अभिनेता की पूजा करते हुए नज़र आ रहा है। जिसे देख सोनू भी काफी भावुक हो गए।